यूरिन से मिलते हैं Kidney Disease के संकेत, इग्नोर किया तो पछताएंगे

Kidney Disease Symptoms : किडनी के रोग तब होते हैं, जब उनमें बैक्टीरिया या जर्म्स का प्रवेश हो जाता है। हालांकि, जब भी किडनी खराब होने लगती है, तो हमेशा पहले से कुछ संकेत देती हैं, जिन्हें हमें समझने की जरूरत होती है। आज हम आपको यूरिन से किडनी डिजीज के बारे में पता लगने वाले कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

kidney disease

Kidney Disease Symptoms: किडनी का काम होता है शरीर से हानिकारक पदार्थों और गंदे तरल को बाहर निकालना है, लेकिन जब किडनी का काम धीमा या कमजोर हो जाता है, यह संकेत है कि किडनी डैमेज हो रही है। किडनी की बीमारियां अक्सर धीरे-धीरे ही शरीर में बढ़ती हैं, और उनके शुरुआती संकेत अक्सर ध्यान में नहीं आ पाते हैं। एक जरूरी संकेत जो किडनी की खराबी की ओर इशारा करता है, वह पेशाब में कुछ बदलाव हो सकता है। अगर आपको पेशाब से जुड़ी ये समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो इस बात पर गौर करें, यह किडनी के खराब होने का संकेत भी हो सकता है।

किडनी खराब होने पर पेशाब में ये बदलाव आ सकते हैं:

1. पेशाब में खून आना- अगर पेशाब में खून दिखाई दे, तो यह किडनी या यूरिन एरिया की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इससे संक्रमण, किडनी स्टोन, या किडनी के अन्य गंभीर रोगों की ओर इशारा करता है।

2. पेशाब का रंग बदलना- अगर आपके पेशाब का रंग हल्का गुलाबी, लाल या ब्राउन नजर आ रहा है, तो यह खून या अन्य तत्वों की उपस्थिति को दिखाता है। यह किडनी की खराबी का एक और आसानी से समझा जाने वाला संकेत है।

3. ज्यादा या कम पेशाब आना

  • अधिक पेशाब आना- जब किडनी सही तरीके से पानी को फिल्टर नहीं कर पाती, तो आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है।
  • कम पेशाब आना- अगर पेशाब का फ्लो स्लो हो रहा है, तो यह भी किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

4. पेशाब करने में दर्द या जलन- पेशाब करते समय अगर आपको जलन, दर्द या परेशानी महसूस हो रही है, तो यह किडनी रोगों, इंफेक्शन, पथरी या फिर UTI की ओर इशारा कर सकता है।

kidney Stone Signs

5. पेशाब में झाग- पेशाब में ज्यादा झाग आना प्रोटीन के शरीर में ज्यादा होने का संकेत है, जो किडनी की खराबी का एक जरूरी संकेत है।

6. पेशाब में बदबू आना- हालांकि, यूरिन स्मैल की समस्या अधिकतर लोगों को होती है लेकिन पेशाब से असामान्य या तेज बदबू आना किडनी के संक्रमण या अन्य बीमारियों का संकेत हो सकता है।

7. थकान और सूजन- पेशाब के अलावा, किडनी की बीमारी में शरीर के अंदर गंदे टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जिससे हाथों, पैरों और आंखों के आसपास सूजन हो सकती है। इसके साथ ही अत्यधिक पानी पीने के बावजूद आपको थकान महसूस हो सकती है।

किडनी की बीमारी की जांच कब करानी चाहिए?

  • पेशाब में खून या असामान्य रंग दिखने पर।
  • पेशाब की मात्रा में बदलाव होने पर।
  • अगर पेशाब करते समय जलन, दर्द या असुविधा महसूस होने पर।
  • अगर पेशाब से असामान्य गंध आने पर।
  • शरीर में सूजन और थकान महसूस हो।

इसके अलावा, अगर आपको पहले से ही किडनी प्रॉबलम्स की हिस्ट्री रही हो, तो भी किडनी की जांच करवा लेनी चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ