10 संकेत बता देंगे आपको हो गई है किडनी की बीमारी, न करें भूल कर भी इग्नोर

Kidney Disease Signs: किडनी हमारे शरीर का फिल्टर है जो शरीर में बने विषैले पदार्थ को छानकर बाहर करती है। अगर किडनी का अच्छे से ध्यान रखते हैं, तो किडनी जल्दी खराब नहीं होती है, लेकिन आपकी बदलती लाइफस्टाइल काफी चीजों को नुकसान कर सकती है, जिनमें एक है किडनी। 

kidney disease

किडनी की बीमारी Image Credit: Freepik

विज्ञापन

हमारी किडनी जरूरी तत्वों को फिल्टर करने के बाद खून में सारे पोषण को पहुंचा देती है और बाकी नुकसान करने वाली चीजों को पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। हमारे शरीर में जितने भी जरूरी अंग हैं, वो सभी अपनी सुरक्षा खुद कर लेते हैं। कभी-कभी हमारी कई खराब आदतों की वजह से किडनियों पर असर होने लगता है।

विज्ञापन

ऐसे में कई लोगों को सही जानकारी नहीं होती है कि किडनी पर बुरा प्रभाव भी हो सकता है और किडनी खराब कंडीशन में पहुंच जाती है और किडनी की बीमारी के कुछ संकेतों पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। इस विषय पर  News24 से Dr. JP Agarwal (Agarwal Medi Care Centre,Bazaria Ghaziabad) ने किडनी के जुड़े कुछ संकेतों के बारे में अहम जानकारियां दी-

ये हैं कुछ संकेत 

थकान होना

विज्ञापन

आपको एनर्जी कम महसूस हो सकती है या किसी चीज पर ध्यान करने में परेशानी होती है, तो इसका साफ मतलब है कि किडनी धीरे-धीरे काम करना कम कर रही है।

सोने में दिक्कत होना

विज्ञापन

जब किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती हैं, तो विषैले पदार्थ पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकलने के बजाय खून में ही रहते हैं, इससे सोने में समस्या हो सकती है।

ड्राई स्किन और खुजली होना 

विज्ञापन

हेल्दी किडनी शरीर से वेस्ट और इसके अलावा तरल पदार्थ बाहर निकालती हैं। अगर ये सब इंबैलेंस होता है तो स्किन रूखी और खुजली की समस्या हो सकती है।

ज्यादा बार पेशाब जाना

विज्ञापन

अगर आपको कई बार पेशाब करने की जरूरत लगातार महसूस होती है, खासकर रात के समय में, तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।

यूरिन में खून दिखना

विज्ञापन

हेल्दी किडनी के फिल्टर अगर डैमेज हो जाते हैं, तो इसमें मौजूद रेड ब्लड सेल्स यूरिन में लीक होना शुरू कर सकती है और ये किडनी की बीमारी का संकेत देने के अलावा पेशाब में ब्लड ट्यूमर, पथरी का संकेत भी हो सकता है।

विज्ञापन

पेशाब झागदार होना

पेशाब में ज्यादा बुलबुले दिखना भी प्रोटीन का संकेत देते हैं। यूरिन में पाया जाने वाला सामान्य प्रोटीन, एल्ब्यूमिन होता है और यह वहीं प्रोटीन है जो अंडे में भी पाया जाता है।

विज्ञापन

आंखों के आसपास सूजन

आपकी आंखों के आसपास की सूजन इस बात का कारण हो सकती है कि आपकी किडनी बड़ी मात्रा में प्रोटीन को शरीर में रखने के बजाय पेशाब के जरिए लीक कर रही है।

विज्ञापन

पैरों में सूजन

किडनी की कार्यक्षमता कम होने से सोडियम रिटेंशन हो सकता है, जिससे आपके पैरों में सूजन हो सकती है।

विज्ञापन

भूख कम लगना

यह एक बहुत ही सामान्य लक्षण है, लेकिन किडनी की कम कार्यक्षमता के कारण विषैले पदार्थों का निर्माण इसका एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन

मांसपेशियों में ऐंठन

इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस किडनी की खराब कार्यप्रणाली का एक रूप हो सकता है। कम कैल्शियम का लेवल और खराब फास्फोरस मांसपेशियों में ऐंठन करती है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ