Ayurvedic Herbs For Kidney Health: किडनी शरीर के बहुत ही महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह खून को फिल्टर करके उसमें होने वाली समस्याओं को बाहर करती है, लेकिन अगर किडनी में किसी कारण से बीमारियां हो जाएं तो इसके काम करने की ताकत खत्म हो जाती है। किडनी के फिल्टर पावर कम होने से कई बीमारियां होने लगती है।
इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी किडनी की सेहत को बनाए रखें। भरपूर पानी पीने से लेकर अच्छी डाइट को फॉलो करना जरूरी है। इसके अलावा आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। ये जड़ी-बूटियां किडनी की सेहत को बेहतर बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में सप्लीमेंट्स के रूप में या खाने में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें इन जड़ी-बूटियों के बारे में..
नेटल लीफ
nettle leaf Image Credit: Freepik
नेटल लीफ एक जड़ी बूटी है जो किडनी की सेहत के लिए जानी जाती है। यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके अलावा, इसमें ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो यूरिन फ्लो को बढ़ाकर वेस्ट और टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में मदद करके किडनी के काम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह किडनी की सूजन को कम करने और पथरी को रोकने में मदद कर सकती है।
अदरक
अदरक अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह सूजन को कम करके और ऑक्सीडेटिव डैमेज से किडनी की सेफ्टी करता है। इसके साथ ही अदरक में ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज भी होते हैं जो टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
हल्दी
करक्यूमिन एक एक्टिव कंपाउंड है जो हल्दी में पाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो किडनी की सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं। यह किडनी में सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है। हल्दी क्रिस्टल और पथरी को बनने से रोक सकती है।
क्रैनबेरी
cranberry Image Credit: Freepik
यह यूरिनरी ट्रैक्ट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और संक्रमण को रोकने में मदद करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह किडनी को भी फायदा पहुंचा सकता है। क्रैनबेरी में प्रोएंथोसायनिडिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट की दीवारों पर चिपकने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
हिबिस्कस
हिबिस्कस चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और किडनी की सेहत के लिए लाभकारी हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद कर सकता है, जो किडनी की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, हिबिस्कस चाय में ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज होते हैं, जो टॉक्सिक प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- लिवर की बीमारी में कारगर है इंटरमिटेंट फास्टिंग- Study
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
8 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
10 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
11 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
12 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines