Kidney Disease Causes: किडनी डिजीज के कई कारण हो सकते हैं। यह बीमारियां लाइफस्टाइल पर आधारित होती हैं, जिसमें खान-पान के साथ सही समय पर सोना और जागना भी शामिल है। हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतों से भी किडनी खराब होने लगती है। जैसे कि कम पानी पीना या फिर शराब का सेवन ज्यादा करना। कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में 3% मौतों का कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां हैं। किडनी स्टोन होने पर दर्द होता है जिससे राहत पाने के लिए हमें पेनकिलर लेनी होती है या फिर कई बार ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर कुछ दवाएं भी देते हैं। हकीम सुलेमान बताते हैं कि इन लोगों को दवा खाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
क्यों बढ़ रही है किडनी की बीमारियां?
किडनी की बीमारी का एक कारण डायबिटीज भी है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से किडनी की ब्लड वेसल्स में रुकावट पैदा होती है। टाइप-1 और टाइप-2, दोनों ही स्थितियों में किडनी के रोग हो सकते हैं। शरीर में अत्यधिक पानी और नमक की मात्रा होने से भी किडनी रिलेटेड प्रॉब्लम्स हो सकते हैं। शुगर या नमक दोनों की मात्रा ज्यादा होने पर मोटापा बढ़ता है, जो एक और कारण है किडनी प्रॉब्लम्स का। हाई बीपी के मरीजों को भी किडनी फेलियर का रिस्क रहता है। इन दिनों किडनी खराब होने का सबसे आम कारण मेडिसिन्स भी हैं। अगर ज्यादा डोज वाली दवाओं का सेवन शुरू कर दें, तो उससे भी किडनी डिजीज हो सकते हैं।
दवा खाते समय किन बातों का ख्याल रखें?
किडनी के मरीजों को कई बार दवा भी खानी पड़ती है, जिसके लिए हकीम सुलेमान कहते हैं कि इन लोगों को दवा को कभी भी कम पानी के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे किडनी पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है। हालांकि, वे कहते हैं कि हमें दवा के साथ-साथ भरपूर पानी भी पीना चाहिए, इससे किडनी की फंक्शनिंग नेचुरल तरीके से सुधरती है। आप लोग किडनी को सिक्योर रखने वाली दवा भी ले सकते हैं, जो कि अब आसानी से मिलने लगी है जिससे कि उन दवाओं का नकारात्मक प्रभाव उस पर न पड़े। ये लोग कभी भी कोई भी दवा बिना परामर्श के न खाएं। हाई बीपी की दवा लेने वाले मरीज इन बातों का ज्यादा ख्याल रखें।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 hr agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
6 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines