Kidney के मरीजों को कितना और कौन सा खाना चाहिए नमक

Salt for kidney patients: ज्यादा नमक का सेवन करना भी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नमक में सफेद नमक का सेवन करने से किडनी मरीजों को प्रॉब्लम हो सकती है। आखिर किडनी के मरीजों को कौन से नमक का सेवन करना चाहिए।

best salt for kidney patients

किडनी मरीजों के लिए बेस्ट नमक Image Credit: Freepik

Salt for kidney patients: अगर खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे हमारे खून की मात्रा और ब्लड प्रेशर दोनों ही बढ़ते हैं। लगातार ज्यादा नमक खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, दिल की बीमारी और स्ट्रोक के साथ-साथ किडनी की बीमारियों का खतरा रहता है।

विज्ञापन

कौन सा नमक बेस्ट 

किडनी मरीजों को अपनी डाइट में सेंधा नमक (Rock Salt) खा सकते हैं। किडनी अगर सही से काम नहीं करती है, तो जाहिर सी बात है कि डॉक्टर भी नमक का सेवन कम करने के लिए बोलते हैं। क्योंकि ज्यादा नमक किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक होता है, लेकिन खाने में अगर नमक ही नहीं होता है, तो फिर खाने का स्वाद ही नहीं आएगा।

विज्ञापन

इसलिए आप खाने में थोड़ा सा सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंधा नमक में सोडियम का लेवल कम होता है और आयरन, जिंक, मैंगनीज, कॉपर जैसे जरूरी मिनरल्स भी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन

नमक कैसे किडनी को करता है नुकसान

नमक में मौजूद सोडियम आपका बीपी बढ़ा सकता है। इसलिए डाइट में नमक सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी की प्रॉब्लम का कारण है।

विज्ञापन

किडनी खराब होने पर दिखने वाले लक्षण

  • वोमिटिंग होना
  • भूख की कमी
  • खुजली होना
  • बदन में दर्द होना
  • शरीर में सूजन आना
  • पेशाब कम या ज्यादा होना
  • रात में ज्यादा पेशाब आना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • पेशाब करते समय जलन

किडनी के मरीज क्या सेवन करें

अगर किडनी की बीमारी है, तो डाइट में सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस कम लेना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन का सेवन भी कम होना चाहिए। इसलिए डाइट में भरपूर हाई फाइबर फूड खाना चाहिए।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ