Kidney Health And Bad Habits: हमारे शरीर की अच्छी सेहत के लिए किडनी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। किडनी का स्वास्थ्य फिजिकल और मेंटल इफेक्ट डाल सकती है। कई लोगों की रोज की आदतें गलत तरीके से असर करती हैं। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अच्छी हेल्थ के लिए क्या कर सकते हैं।
किडनी खून को साफ करने के साथ-साथ शरीर में जरूरी तत्वों को बैलेंस करने में हेल्प करती है। यह हमारे शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट को निकालने का काम करती है। इसलिए शरीर के सही फंक्शन के लिए किडनी का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है।
किडनी के बेटर वर्क के लिए कुछ आदतें खराब होती हैं। किडनी की सेहत को बनाए रखने के लिए कुछ हैबिट को छोड़ना बहुत जरूरी है। ये कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें छोड़ देने से किडनी हेल्दी रह सकती है और बीमारियों से बचाव हो सकता है।
ज्यादा नमक का सेवन
नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है, जो किडनी डैमेज की एक मुख्य वजह है। खाने में नमक की मात्रा को लिमिट में रखें और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें, जिनमें अक्सर ज्यादा नमक होता है।
कम पानी पीना
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी की कमी से किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ता है और किडनी के कामों में बाधा आती है। डेली भरपूर पानी पिएं, खासकर गर्मी के मौसम में तो बिल्कुल पानी पीने में लापरवाहीन बरतें।
ज्यादा प्रोटीन का सेवन
ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी पर प्रेशर पड़ सकता है और अगर पहले से ही आप किडनी की कोई समस्या हो, तो फिर समस्या अधिक हो सकती है। प्रोटीन का सेवन संतुलित मात्रा में करें और हाई प्रोटीन वाले फूड्स को ज्यादा न खाएं।
स्मोकिंग और शराब का सेवन
स्मोकिंग और शराब पीने से किडनी डैमेज की वजह बन सकता है। स्मोकिंग ब्लड वेसल्स पर असर करता है, जिससे ब्लड फ्लो में बाधा आती है और किडनी को नुकसान पहुंचता है। शराब का ज्यादा सेवन किडनी के कामों को प्रभावित कर सकता है।
अनकंट्रोल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना किडनी की सेहत के लिए जरूरी है। इन कंडीशन का अनकंट्रोल रहना किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। रेगुलर जांच कराते रहें।
पेनकिलर का ज्यादा यूज करना
पेनकिलर जैसे नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) का ज्यादा इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के रेगुलर रूप से इन मेडिसिन का सेवन न करें।
अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल
अनहेल्दी डाइट और इनएक्टिव लाइफस्टाइल किडनी की सेहत पर असर कर सकती है। जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा शुगर वाले फूड्स का सेवन कम करें। रेगुलर एक्सरसाइज करें और बैलेंस डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, और साबुत अनाज शामिल हों।
ये भी पढ़ें- Low BP शरीर के लिए कितना खतरनाक! क्या ताउम्र दवा लेना जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
48 mins agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 hr agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
2 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
21 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines