Kidney Damage Warning Signs: किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। इसके बिना शरीर के अंदर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है। किडनी शरीर से वेस्ट मटेरियल को फिल्टर करके यूरिन के जरिए बाहर करती है। अगर किसी कारण किडनी ठीक से काम न करें और धीरे-धीरे सारे टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, इससे कई बीमारियों की वजह बनती है। इसलिए किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है।
आजकल जो सभी की लाइफस्टाइल चल रही है, वो एक तरह से किडनी पर इफेक्ट करती है और नतीजा किडनी से जुड़ी बीमारियां होने लगती है, जैसे- किडनी डैमेज, किडनी फेलियर, किडनी का कमजोर होना आदि कई बीमारियां हो जाती हैं।
इसमें किडनी डैमेज होना सबसे गंभीर समस्या होती है और इसके संकेत अक्सर रात में नजर आने लगते हैं। इसी कारण बहुत जरूरी है कि समय पर उनकी पहचान करके उपचार लिया और दिक्कत ज्यादा बढ़ने से पहले ही रोक लिया जाए। आइए जान लेते हैं किडनी डैमेज से जुड़े संकेतों के बारे में पूरी जानकारी..
किडनी डैमेज के संकेत
दिनभर ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो ये किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकते है। किडनी जब शरीर से वेस्ट चीजों को बाहर नहीं कर पाती है, तो कुछ भी फिल्टर नहीं हो पाता है, तब ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपको भी ऐसा ही फील होता है तो सही समय पर डॉक्टर से मिलकर सलाह करें।
अगर रात में नींद न आने की समस्या है और बार-बार करवट ले रहे हैं, तो ये भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। असल में, किडनी की बीमारी की वजह से नींद से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। अगर किसी को लंबे टाइम से ऐसी कोई प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, बिल्कुल भी इग्नोर न करें।
रात को सोते वक्त अक्सर सांस लेने में आपको तकलीफ महसूस हो रही है, तो ये भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। इस समस्या में हमारे शरीर के अंदर में लिक्विड जमा होने लगते हैं। इसी कारण बॉडी में लिक्विड पदार्थ की वजह से सांस लेने में समस्या होती है।
कई बार रात में बार-बार पेशाब भागना पड़ता है और ऐसी समस्या को नजरअंदाज करने का मतलब है बीमारियों की चपेट में आना। बार-बार यूरिन आ रहा है या महसूस हो रहा है तो ये भी किडनी डैमेज के संकेत हो सकते हैं। जब किडनी सही से काम नहीं करती है, तब इस वजह से रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है।
अक्सर रात होते ही पैरों और टखनों में सूजन बढ़ होने लगती है या भारीपन महसूस होता है तो यह किडनी डैमेज का एक संकेत हो सकता है। किडनी में कुछ भी समस्या के चलते शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ता है, जिसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन आती है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
ये भी पढ़ें- Stress की वजह से नहीं आती है नींद, इन 5 तरीकों से करें मैनेज
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
36 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines