हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किचन में रखी यह चीज बढ़ा रही है किडनी डिजीज का रिस्क, एक्सपर्ट से जानें कैसे होगा बचाव

Kidney Disease: किडनी की बीमारियों का कारण लाइफस्टाइल और खान-पान है। हम क्या खाते हैं और क्या नहीं, इससे भी किडनी डैमेज हो सकती है। किचन में रखी इस सफेद चीज को खाने से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

Kidney Disease Causes: किचन में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें हमारी सेहत पर गहरा असर डाल सकती हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम चीजें किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती हैं? रोजमर्रा के खानपान में शामिल यह चीजें धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसका असर हमें देरी से होता है और बीमारी के बारे में देर से पता चलता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से हम इस खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं वे चीजें और क्या है इनके विकल्प?

किडनी का क्या काम होता है?

किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। इसका काम शरीर में खून को डिटॉक्स कर टॉक्सिक रिलीज करना हैं। शरीर में मौजूद रासायनिक और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाना है। किडनी की मदद से ब्लड प्रेशर सही रहता है और इस अंग की मदद से शरीर को पोषण भी मिलता है। किडनी डिजीज एक साइलेंट किलर डिजीज मानी जाती है। इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं और नुकसान करते हैं। किचन की कुछ चीजों से भी किडनी डैमेज हो सकती है।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

विज्ञापन

कौन-कौन सी चीजों से किडनी डिजीज होता है?

किडनी डैमेज होने के पीछे रसोई में रखी खाने-पीने की ये चीजें भी हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

नमक- इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के अनुसार, पिछले कुछ समय से जो किडनी डिजीज के रोगियों की पुष्टि हुई है, वह सब ज्यादा नमक खाने के चलते प्रभावित हुए मरीज थे। दुनियाभर में किडनी के 85 करोड़ किडनी रोगी है, इनमे से 90% लोग तब इलाज के लिए आते हैं जब बीमारी अपने लास्ट स्टेज पर होती है। नमक स्वाद बढ़ाता है लेकिन जो बहुत तेज नमक खाते हैं उन्हें धीरे-धीरे गुर्दों की बीमारी होने लगती है।

विज्ञापन

सिर्फ रसोई वाला नमक ही नहीं बाहर से खरीदकर खाया जाने वाला प्रोसेस्ड फूड्स में भी नमक बहुत ज्यादा होता है। जो लोग बहुत ज्यादा बाहर का खाते हैं उन्हें भी किडनी डिजीज होता है। नमक में मौजूद सोडियम से ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है।

पैकेज्ड फूड्स- सभी लोगों के घरों में पैक्ड चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और केचप मौजूद होता है। इन्हें बच्चों के लिए खासतौर पर रखा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें नमक और MSG होता है, जो किडनी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हैं।

विज्ञापन

अत्यधिक चीनी

जो लोग बहुत ज्यादा सफेद चीनी का सेवन करते हैं, उन्हें भी किडनी खराब होने की संभावनाएं रहती है। दरअसल, ये चीनी भी प्रोसेस्ड होती है।

क्या हैं इनके सही विकल्प?

एक्सपर्ट के अनुसार, हम नमक को रिप्लेस करने के लिए सफेद नमक की जगह पिंक सॉल्ट खा सकते हैं। मगर आपको नमक कम से कम ही खाना चाहिए। चीनी का सेवन भी कम करना है और सीमित करना है। आप ब्राउन शुगर या फिर कोई अन्य नेचुरल स्वीटनर खा सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स की जगह फल, मखाने, चने और मूंगफली जैसी चीजों को खाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola