Kidney Care Tips: बारिश का मौसम आ गया है। बदलते मौसम के कारण कई गंभीर बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इसलिए बरसात में सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। इस मौसम में इंफेक्शन के फैलने का जोखिम ज्यादा होता है और इसका सेहत पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है।
साथ ही बारिश के मौसम में किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसलिए जरुरी हो जाता है कि बरसात में सेहत पर ध्यान दिया जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात के मौसम में किडनी से बचाव के लिए क्या करना चाहिए। चलिए जान लेते हैं…
बारिश में इस तरह करें किड़नी का बचाव
1. इंफेक्शन से बचे
बारिश के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। साथ ही किडनी भी साफ रहनी चाहिए और उसे इंफेक्शन से बचाना चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। साथ ही जूस का भी सेव कर सकते हैं। बरसात में कोशिश करें कि पानी उबालकर और उसे फिर ठंडा करके उसका सेवन करें। साथ ही आप फ्रूट जूस, छाछ के साथ-साथ और भी जूस का सेवन कर सकते हैं।
2. जमे हुए पानी से दूरी बनाएं
बारिश में मौसम में बहुत-सी जगह या घर के पास पानी जमा हो जाता है। ध्यान रखें कि ऐसा ना हो और अगर पानी जमा हो रहा है तो उसे जमने ना दें। साथ ही बरसात में बार-बार हाथ को साबुन से धोते रहें और मच्छरों से दूर रहें। इसके लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने।
3. खाने को अच्छे से पकाकर खाएं
बरसात में ध्यान रखें कि खाना पकाकर खाएं। बारिश के मौसम में गंदा या अधपका खाने से बचना चाहिए। अगर बारिश में आप कच्चे खाने का सेवन करते हैं को उससे पेट में संक्रमण हो सकता है। हानिकारक बैक्टीरिया पेट की सेहत को बिगाड़ सकते हैं।
बारिश में घेर लेती हैं ये गंभीर बीमारियां
बारिश के मौसम में सेहत का ध्यान रखना। साथ ही इस मौसम में बाहर का खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए। गलती से भी गंदा पानी या खराब खाने के संपर्क में आने से किडनी इनजरी का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही बारिश के कारण ‘बैक्टीरियल इन्फेक्शन लेप्टोस्पायरोसिस’ का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं बल्कि बारिश में डेंगू, टाइफाइड, डायरिया, हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी का खतरा भी बढ़ जाता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
13 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
16 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
17 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
19 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
20 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines