Kidney Cancer Symptoms: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिंंस को बाहर करने का काम करती है। यह बॉडी में लिक्विड चीजों को बैलेंस करती है और खून में जितनी भी गंदगी मौजूद होती है उसे पेशाब के जरिए बाहर कर देती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और कई सारे फैक्टर के कारण से किडनी में समस्याएं हो रही हैं और इन्हीं में किडनी कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
ऐसे में सावधानी रखनी चाहिए। दरअसल, किडनी कैंसर को रीनल सेल कार्सिनोमा (Renal Cell Cancer) बोलते हैं। खराब जीवनशैली या फिर मेडिकल समस्या के चलते जल्दी-जल्दी सीटी स्कैन कराने से भी किडनी कैंसर का खतरा होता है। आइए जान लेते हैं कि किडनी कैंसर के लक्षण क्या है और किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
किडनी कैंसर के लक्षण
किडनी में कैंसर के संकेत अक्सर शुरुआती स्टेज में साफ नहीं होते हैं, लेकिन कुछ लक्षण हैं जो किडनी के कैंसर की संभावना की ओर संकेत कर सकते हैं। आइए जानें..
पेशाब में ब्लड आना (Hematuria)
यूरिन में खून का दिखना किडनी कैंसर का एक प्रमुख संकेत हो सकता है। यह खून कभी-कभी इतना कम होता है कि इसे केवल माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है, लेकिन कभी-कभी पेशाब के रंग बदलाव हो सकता है।
पेट या कमर के निचले भाग में पेन
पेट या पीठ के निचले भाग में लगातार दर्द किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है और एक साइड या दोनों साइड महसूस हो सकता है।
पेट में गांठ या सूजन होना
किडनी के एरिया में कोई गांठ या सूजन महसूस होना चिंता में डाल सकता है। यह गांठ कभी-कभी खुद से महसूस की जा सकती है या जांच के दौरान पाई जा सकती है।
थकान होना
लगातार थकान और कमजोरी किडनी कैंसर का लक्षण हो सकता है। कैंसर के कारण शरीर को एनर्जी की जरूरत पड़ जाती है, जिससे व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस कर सकता है।
वजन में कमी आना
अचानक और बिना किसी वजह के वजन कम होना भी किडनी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। यह बिना किसी एक्सरसाइज के वजन में कमी हो सकती है।
बुखार आना
बिना किसी संक्रमण या साफ कारण के बार-बार बुखार आना भी किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। यह बुखार अक्सर हल्का होता है, लेकिन लगातार बना रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर
किडनी की समस्याएं हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है जो इलाज के बावजूद कंट्रोल में नहीं आता है, तो यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है।
किन लोगों को किडनी कैंसर का खतरा ज्यादा है
जो लोग लोग ज्यादा स्मोकिंग-शराब पीते हैं उन्हें किडनी कैंसर का ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी इसका खतरा रहता है। इन सबके के अलावा बढ़ा हुआ बीपी और बढ़ती उम्र भी किडनी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें- 5 तरह से करें अपने लिवर की देखभाल, बीमारियां भी रहेंगी दूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines