Kheera Scrub: हर कोई अपने चेहरे का खास ख्याल रखता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल से बने प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं, जो चेहरे का ग्लो तक छीन लेते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए खीरे से बना स्क्रब लेकर आए हैं, जो चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये बिना नुकसान किए फेस पर ग्लो को बनाएं रखता है।
दरअसल, खीरा एक सुपरफूड है, जिसमें 95% तक पानी की मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटिड बना रहता है और इससे आपकी स्किन को भी फायदा होता है। गर्मियों में प्रदूषण, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण स्किन चिपचिपी हो जाती है। इसके लिए खीरे का स्क्रब एक शानदार ऑप्शन है, चलिए जान लेते हैं कैसे बनाते हैं खीरे का स्क्रब।
खीरा स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
बेसन 2 से 3 चम्मच, खीरा 1, एलोवेरा जेल ताजा
ऐसे बनाएं खीरे का स्क्रब
खीरे का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में बेसन लेना है। इसके बाद खीरा लेना है और उसे अच्छे से धोना है। इसके बाद खीरे को अच्छे से पीस कर उसे बेसन में डालें। इसके बाद इसमें एलोवेरा पत्तियों से ताजा एलोवेरा जेल निकालकर मिला लें। फिर इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपका खीरे का स्क्रब तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल
खीरे के मास्क को यूज करने से पहले अपने फेस को अच्छे से धो लें। इसके बाद अपने फेस को पोंछ लें और फिर खीरे से बने मास्क को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाते टाइम कम से कम 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों से फेस पर इसकी मसाज करें। इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको फायदा होगा और आपको स्किन की परेशानियों से निजात मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
26 mins agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
2 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
4 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
6 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
7 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
22 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
1 day agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines