Khana Khane Ka Sahi Tarika: बाबा रामदेव बताते हैं कि व्यक्ति को हर मौसम के अनुसार संतुलित भोजन करना चाहिए. व्यक्ति को अल्पाहारी होना चाहिए. अल्पाहारी यानी कम भोजन करने वाला सदा सुखी रहता है. लेकिन, लोग अक्सर ही खाना जरूरत से ज्यादा खा लेने जैसी गलतियां (Eating Mistakes) करते हैं जो सेहत को खराब करती हैं. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि खाने का क्रम, खाने का तरीका और खाने की मात्रा का ठीक होना बहुत जरूरी होता है. लोग वात, पित्त और प्रकृति के खिलाफ खाते हैं. योगगुरु बाबा रामदेव कहते हैं कि लोग छोटे से मोबाइल को भी बेहद सावधानी से ऑपरेट करके हैं लेकिन जिंदगी की सबसे जरूरी मशीन यानी अपने शरीर और उसके नाजुक अंगों का ध्यान नहीं रखते. बाबा रामदेव कहते हैं 99 प्रतिशत लोगों को अपने तन और मन को ठीक रखना ही नहीं आता और ये लोग अपनी सेहत को लेकर, सेल्फ केयर को लेकर लापरवाह हैं. ऐसे में आप भी जानिए बाबा रामदेव खाना खाने से जुड़ी किन गलितयों से परहेज के लिए कह रहे हैं और खाना खाने का सही तरीका क्या है.
खाना खाने से जुड़ी गलतियां कौन सी हैं?
- खाना खाने का सही तरीका बताते हुए बाबा रामदेव कहते हैं कि आहार में एक भाग कच्चा, कुछ लिक्विड और एक भाग पका हुआ खाएं. खाने में एक भाग खाली छोड़ना चाहिए. गले तक खाना भरकर खाना सही नहीं है. जरूरत से ज्यादा खा लेने पर सेहत खराब होती है.
- मीठा जैसे जलेबी, लड्डू या हलवा सिर्फ 1 या 2 चम्मच ही खाना चाहिए. जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से सेहत खराब होती है.
- ओवरईटिंग करना एक बड़ी गलती है. ओवरईट करने पर शरीर खाने को10 प्रतिशत स्टोर करता है और मोटापा होने लगता है.
खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
बाबा रामदेव बताते हैं कि खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना (Pani Peena) चाहिए. सुबह दही, दोहपर को छाछ और रात को खाना खा लेने के 1 घंटे बाद दूध पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें – क्या बिना दवा के टाइफाइड ठीक हो सकता है? Baba Ramdev ने बताया टाइफाइड जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें
खाने के बाद दूध पीने का सही तरीका क्या है?
बाबा रामदेव का कहना है कि खाना खाने के एक घंटे बाद एक गिलास दूध पीना चाहिए, दूध खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं पीना चाहिए. इसके अलावा, दूध के साथ कभी भी नमक वाली कोई चीज हीं खानी चाहिए. दूध के साथ अगर नमक वाली चीजें खाई जाएं तो इससे स्किन की दिक्कतें होती हैं. वहीं, दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए.
रात में क्या नहीं खाना चाहिए?
रात के समय बाबा रामदेव के अनुसार दही या छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए. ये विरुद्धाहार होते हैं. आजकल इम्यूनिटी कमजोर होने की परेशानियां खूब होती हैं. ऐसे में विरुद्धाहार लेने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. इसीलिए रात को दही या छाछ नहीं लेना चाहिए.
शरीर डिटॉक्स करने के लिए क्या खाना चाहिए?
स्वामी रामदेव कहते हैं कि शरीर डिटॉक्स होता रहे इसके लिए अंकुरित भोजन जरूर करना चाहिए. रोजाना अंकूरित भोजन करने की कोशिश करें और अगर नहीं कर पाते हैं तो हफ्ते में कम से कम एक दिन कुछ अंकूरित जरूर खाएं. इससे शरीर डिटॉक्स होता रहता है.
कैसे खाएं सलाद?
पत्तागोभी, खीरा, टमाटर, मूली, प्याज आदि को सादा भी खाया जा सकता है या विदेशों की तरह इन्हें ड्रेसिंग के साथ खा सकते हैं. ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल के बजाए अपना देसी सरसों का तेल डाला जा सकता है. सरसों की चटनी भी खाई जा सकती है. कम मात्रा में मस्टर्ड सॉस का सेवन अच्छा होता है.
सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
सबसे पहले सलाद और फल (Fruits) खाने चाहिए, इसके बाद भोजन और अंत में मिष्ठान खाना चाहिए. बाबा रामदेव ने बताया कि सबसे आखिर में सबसे भारी खाना खाना चाहिए, उससे पहले मध्यम खाना और सबसे हल्का खाना ही सबसे पहले खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – तुरंत उल्टी रोकने के लिए क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया उल्टी रोकने का सबसे तेज़ तरीका क्या है
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
4 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
7 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
8 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
9 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
10 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines