5 Tips For Becoming First Time Mother : किसी भी महिला की जिंदगी में मां बनना काफी अहम होता है। यह अहसास बहुत खास होता है। अगर आप पहली बार मां बनने जा रही हैं तो कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जब भी आप मां बनने की प्लानिंग करें तो उससे पहले खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज तक का काफी ख्याल रखना होगा ताकि होने वाला बच्चा भी हेल्दी पैदा हो।
मां बनने के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान
1. जरूरी चेकअप कराएं
जब भी मां बनने की प्लानिंग करें, उससे पहले जरूरी हेल्थ चेकअप हर हाल में कराएं। यह टेस्ट कौन कौन-से होते हैं, इसके बारे में किसी गायनोलॉजिस्ट से सलाह लें। इन टेस्ट से यह पता चल जाता है कि मां बनने में कोई परेशानी तो नहीं आएगी। वहीं अगर ऐसी कोई चीज निकलकर आती है जो आपके या बच्चे के लिए परेशानी पैदा कर सकती है तो उसका इलाज कराकर पहले उसे दूर करें।
प्रेग्नेंसी में सेहत का खास ध्यान रखें।
2. हेल्दी चीजें खाएं
प्रग्नेंसी के दौरान हेल्दी चीजें ज्यादा खाएं। साथ ही डाइट भी बैलेंस्ड रखें। खाने में मौसमी सब्जियां और फल शामिल होने चाहिए। साथ ही ऐसे खाने को थाली में शामिल करें जिसमें फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो। भरपूर पानी पिएं। जो भी चीज खाएं, उसमें गायनोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी चीज न खाएं। बेहतर होगा कि गायनोलॉजिस्ट से एक डाइट चार्ट बनवा लें और खाने-पीने का रूटीन उसी के अनुसार रखें।
3. एक्सरसाइज करें
प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज जरूर करें। ध्यान रखें कि एक्सरसाइज यू-ट्यूब देखकर या किसी के कहे अनुसार न करें। इसके लिए गायनोलॉजिस्ट की सलाह लें। प्रेग्नेंसी के दौरान हैवी एक्सरसाइज कभी न करें। इसमें वॉक शामिल करें। ब्रिक्स वॉक से बचें। साथ ही ऐसी कोई एक्सरसाइज न करें जिससे पेट पर वजन आए या पेट के निचले हिस्से पर जोर पड़े। बेहतर होगा कि योग करें। प्रेग्नेंसी में कौन कौन-से योगासन करने चाहिए, इसके बारे में किसी योग एक्सपर्ट की मदद लें।
4. भरपूर नींद लें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को थकान काफी हो जाती है। इसलिए भरपूर नींद लें। पेट के बल न सोएं। लेफ्ट साइड में करवट लेकर सोना सही माना जाता है। कभी भी झटके से न उठें। हमेशा करवट से उठें और उठते समय हाथ का सहारा लें। रात से सोने के अलावा दिन में भी कुछ देर आराम करें। रात को जब भी सोने जाएं, अच्छी नींद के लिए अपनी पसंद का म्यूजिक सुनें। हो सके तो कोई किताब पढ़ें।
यह भी पढ़ें : Mothers Day 2024: वर्किंग वुमन के मां बनने के बाद काम पर पड़ते हैं 5 असर
5. सफर करने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान सफर करने से बचें। प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीने में सफर करना पूरी तरह अवॉइड करें। वहीं अगर किसी जरूरी कारण से सफर करना पड़े तो टू-व्हीलर पर सफर न करें। बेहतर होगा कि कार का इस्तेमाल करें। रास्ते में अगर गड्ढे हैं तो वहां से गाड़ी को आराम से निकलवाएं ताकि पेट पर झटके न लगें। पहले तीन महीने में सफर करने से प्रेग्नेंसी मिसकैरेज भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
7 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
9 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
11 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
12 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
19 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines