Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत रखने से पहले महिलाएं सरगी खाती हैं और उसके बाद पूरा दिन खाली पेट रहकर व्रत का पालन करती हैं. रात के समय चांद निकल आता है और इस चांद को देखकर व्रत तोड़ा जाता है. अब सरगी में क्या खाना है जिससे पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहे यह तो महिलाएं देख लेती हैं, लेकिन व्रत पूरा करने के बाद यानी रात में व्रत तोड़ने के बाद क्या खाना है इसका कम ही महिलाएं ख्याल रखती हैं. असल में होता यह है कि कई महिलाएं व्रत (Karwa Chauth Vrat) तोड़कर तले-भुने पकवान खा लेती हैं या मीठा खाने लगती हैं जिससे अचानकर से पेट खराब हो जाता है या ब्लड शुगर बढ़ने लगता है. ऐसे में आप ये गलतियां ना करें और यहां जानें कि करवा चौथ व्रत तोड़कर क्या खाना चाहिए.
करवा चौथ का व्रत तोड़कर क्या खाना चाहिए
पिएं ताजा नारियल पानी
करवा चौथ का व्रत तोड़कर ताजा नारियल पानी (Coconut Water) पिएं. नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में दिनभर की हाइड्रेशन के बाद मिनरल बैलेंस वापस लाते हैं. नारियल पानी शरीर को ताजगी भी देता है और पेट को इरिटेशन से भी बचाता है.
लस्सी भी है अच्छा ऑप्शन
पेट के लिए एक और अच्छा फूड ऑप्शन है लस्सी. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट की सेहत के लिए अच्छे हैं. लस्सी से डाइजेस्टिव सिस्टम को फायदा मिलता है और यह एसिडिटी को भी रोकती है.
सब्जियों का उपमा
अगर आपने दिनभर व्रत रखा है तो शाम के समय कोशिश करें कि तेल वाली पूड़ियां, कचौड़ियां या फिर पकौड़े वगैरह खाने से परहेज करें. इससे बेहतर सब्जियों का उपमा खाएं. इसमें गाजर, बींस, मटर और धनिया वगैरह खाएं. सब्जियों का उपमा खाने पर शरीर की ऊर्जा वापस लौटती है और यह पेट के लिए भी हल्का है.
मूंग दाल की खिचड़ी
पेट की सेहत के लिए सबसे अच्छी है मूंग दाल की खिचड़ी. यह पाचन के लिए भी अच्छी है और इससे शरीर को प्रोटीन भी मिलता है. पीली या हरी मूंग दाल की खिचड़ी आसानी से बनकर भी तैयार हो जाती है.
मखाने की खीर
अगर कुछ मीठा खाना ही है तो मखाने की खीर (Makhana Kheer) खाएं. मखाने की खीर चावल की खीर से बेहतर है और ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है. इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन मिलते हैं और मखाने की खीर को पचाना भी आसान होता है.
फलों का सलाद
केला, पपीता और सेब वगैरह से सलाद बनाकर तैयार करें. व्रत तोड़ने के बाद फलों का सलाद खाएं. इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है और यह शरीर को हाइड्रेशन मिलता है सो अलग.
व्रत तोड़ने के बाद हल्का खाना क्यों जरूरी है?
अगर व्रत तोड़ने के बाद कुछ हैवी, ग्रीसी या फिर बहुत ज्यादा मिर्च और मसाले वाला खा लिया जाए तो इससे पेट बिगड़ सकता है और एकदम से खराब हो सकता है. वहीं, दिनभर पानी ना पीने से शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है और कमजोरी महसूस होती है सो अलग. इसीलिए कुछ हाइड्रेटिंग, एनर्जी से भरपूर और हल्का खाना जरूरी है. व्रत के बाद अगर सही चीजें खाई जाएं तो शरीर दुरुस्त महसूस करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines