Things To Take Care Before Fasting: करवा चौथ का फास्ट हर विवाहिता के लिए बेहद खास होता है। यह व्रत रखना काफी कठिन भी होता है। क्योंकि सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक महिलाओं को बिना पानी के फास्ट रखना होता है। इसलिए सेहत का ध्यान भी रखना जरूरी है। बैसे तो व्रत रखने के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसमें पानी भी नहीं पिया जाता है, इसलिए कई बार थकान, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं में फास्ट रखने से पहले एक बार अपने डाक्टर से सलाह करना भी जरूरी है, ताकि इस दौरान किसी तरह की कोई समस्याएं न हो।
जब बात किसी फास्ट की आती है तो खासतौर पर परिवार की हेल्थ, खुशहाली और तरक्की के लिए रखा जाता हो तो महिलाएं बहुत लापरवाही करती हैं और सेहत की समस्याओं के बावजूद भी व्रत करती हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिर किन स्वास्थ्य की समस्याओं में करवाचौथ का फास्ट रखने से पहले सलाह करना बहुत जरूरी है।
डायबिटीज
अगर आप शुगर के मरीज हैं तो करवा चौथ का फास्ट रखने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह करें। ताकि आपको सही तरह से एडवाइस मिल सकें, क्योंकि डायबिटीज में ज्यादा देर भूखा रहना सेहत के लिए ठीक नहीं रहता है और इस दौरान तबियत खराब भी हो सकती है। वहीं, अगर इंसुलिन पर निर्भर हैं तो बिलकुल व्रत न ऱखें।
ये भी पढ़ें- Biopsy Test: क्या बायोप्सी टेस्ट से फैलने लगता है कैंसर? सबको जरूर जाननी चाहिए डॉक्टर की ये बात
ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या है, उन्हें फास्ट ऱखने से पहले जरूर एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए। क्योंकि व्रत रखने के दौरान बॉडी में पानी की कमी होने से बीपी लो हो सकता है, जिस कारण चक्कर, बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग वाली महिलाएं
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कोई स्वास्थ्य समस्याएं नहीं हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि बच्चे को पूरा पोषण मिल पाएं। प्रेग्नेंट महिलाएं खासतौर पर करवा चौथ का व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
व्रत के दौरान कुछ बातों का रखें ध्यान
अगर आप किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो करवा चौथ के व्रत में जो सरगी खाते हैं, उसमें प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो पूरे दिन आपको एनर्जेटिक महसूस करवाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता हो। वहीं, अगर व्रत रखते हैं तो उसके बाद हेल्दी चीजें खाएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
19 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines