Bun Hairstyle Side Effects: आमतौर पर कई लड़कियों की आदत होती हैं, कि वो अपने हाथों से ही जूड़ा बना लेती हैं। खासतौर पर गृहणियों की। एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक यह हेयरस्टाइल हर एक ड्रेस के साथ मैच करता है। इसे बनाने के बाद बाल मुंह पर नहीं आते हैं। साथ ही गर्मी भी नहीं लगती है। इसी वजह से इसे एक एक आरामदायक हेयरस्टाइल माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आपकी इस आदत की वजह से आपको गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं हर समय जूड़ा बनाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
ये भी पढ़ें- फेस पर नींबू, स्क्रब और बेकिंग सोडा लगाना नहीं है सही, हो सकती हैं समस्याएं
ग्रोथ
माना जाता है कि जो लड़कियों हर समय जूड़ा बनाकर रखती हैं, आमतौर पर उनके बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसके अलावा रोजाना एक तरह का हेयर स्टाइल बनाने से भी बाल नहीं बढ़ते हैं और न ही घने होते हैं।
कमजोर
हर समय बालों को मोड़कर रखने से ये कमजोर होने लगते हैं। कमजोर बाल बहुत जल्दी टूटने लगते हैं। जब बाल ज्यादा टूटते हैं, तो वो हल्के होने लगते हैं, जिसका सीधा असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है।
सिरदर्द
आधे से ज्यादा समय बालों में जूड़ा बनाकर रखने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब आप जूड़ा बनाकर रखते हैं, तो इससे सिर की एक जगह पर ही दबाव पड़ता है, जिससे सिर भारी होने लगता है। इसके अलावा सिर की नसों पर भी असर पड़ सकता है। समय रहते अगर आपने अपनी इस आदत को नहीं बदला, तो आपको माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है।
फोरहेड
टाइट जूड़ा बनाकर रखने से हेयरलाइन सिर के पीछे की तरफ खिसक सकती है। इससे फोरहेड चौड़ा होने लगता है, जिससे चेहरे का पूरा लुक खराब हो जाता है।
शेप
अगर आप हर समय जूड़ा बनाकर रखती हैं, तो इससे बालों की शेप भी खराब होने लगती है। इसके अलावा बार-बार बालों को धोने के बाद भी बाल सीधे नहीं होते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। बालों की शेप खराब होने से आसानी से कोई अच्छा हेयरस्टाइल भी नहीं बनता है।
बालों की कैसे करें देखभाल?
अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल हर समय हेल्दी रहें, तो इसके लिए समय-समय पर हेयर वॉश करें। बालों को धोने के बाद उनमें कंडीशनर करें। रात में सोने से पहले कंघी जरूर करें। हफ्ते में एक बार तेल जरूर लगाएं। इसके अलावा कभी भी एक हेयरस्टाइल को ज्यादा समय तक न बनाएं। इससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- संतरे के छिलके न समझें बेकार, घर पर फेस पैक करें तैयार, त्वचा पर लगाते ही आएगा निखार!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
17 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
18 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
19 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
20 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
21 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines