Johnson & Johnson Row : बच्चों के लिए प्रोडेक्ट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कानूनी अड़चनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी पर आरोप लगे हैं कि कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर वाले तत्व मिले हुए हैं। इसे लेकर कंपनी पर कई मुकदमे चल रहे हैं। कंपनी ने अब उन लोगों को मुआवजा देने की बात कही है जिन्होंने कंपनी पर केस किया था। जॉनसन एंड जॉनसन की एक सहायक कंपनी ने प्रस्ताव रखा है कि वह अगले 25 साल में 6.48 बिलियन डॉलर (करीब 542 अरब रुपये) का भुगतान करने को तैयार है।
यह है मामला
कंपनी पर कुछ समय पहले आरोप लगे थे कि उनके बेबी पाउडर से कैंसर होता है। कानूनी पचड़े में पड़ने के बाद कंपनी ने उस पाउडर की बिक्री पर बैन लगा दिया था। हालांकि केस जारी थे। ये केस जॉनसन एंड जॉनसन की सहायक कंपनियों पर भी किए गए थे। कंपनी ने कहा था कि केस के निपटारे के लिए लोगों को मुआवजा देने को तैयार है। इसके लिए कंपनी ने काफी रकम ऐसे केस के निपटारे और मुआवजे के लिए रिजर्व रखी थी।
कंपनी पर लग चुका है जुर्माना
बेबी पाउडर से कैंसर के मामले में कंपनी पर पहले भी जुर्माना लग चुका है। अमेरिका की एक महिला ने कंपनी पर केस किया था। महिला का आरोप था कंपनी के बेबी पाउडर से कैंसर होता है। इस केस में कोर्ट ने कंपनी पर 4.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना था कि कंपनी के बेबी पाउडर में एस्बेस्टस नाम का एक केमिकल था जो कैंसर का कारण है। इस महिला की कैंसर के कारण मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines