Jeera Water Benefits: आज हम आपके लिए जीरा पानी के फायदे लेकर आए हैं। ये भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। इसका यूज मसाले के तौर पर किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे उबालकर पानी के साथ पिया जाए तो क्या होगा? अगर ऐसा किया जाए तो मोटापे से राहत पाई जा सकती है। जीरा पानी वजन घटाने के साथ आपको और भी जबरदस्त फायदे देता है।
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है जीरा?
जीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके तत्वों पर नजर डालें तो जीरा में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। यह एंटी-इन्फ्मेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे यह सूजन से जुड़ी स्थितियों से लड़ने में बहुत फायदेमंद है, जो शरीर में कई गंभीर रोगों का कारण बनती है।
और पढ़िए – Weight Loss Drink: गर्मियों में पीना शुरू करें ये 3 ड्रिंक, घर बैठे-बैठे गायब होगी पेट की चर्बी
जीरा पानी पीने के फायदे
- जीरा शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती तहै। जीरा पानी में मौजूद तत्व वजन कम करने में कारगर हैं। यह आपके खून को साफ करने में मदद करता है।
- खाली पेट जीरा पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम होता और इम्युनिटी बूस्ट होती है। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य औषधीय गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से भी चाते हैं।
- जीरा पानी पेट संबंधी समस्याओं, गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग से बचाता है। यह भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
- जीरा पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। यह स्किन पर ग्लो भी लाता है।
- जीरा पानी जब शरीर से टॉक्सिन्स निकाल देता है चेहरे पर कील-मुंहासे और एलर्जी आदि से छुटकारा मिलता है।
और पढ़िए – Weight Loss Tips: लगातार बढ़ता जा रहा है वजन तो फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत मिलेगा फायदा
ऐसे तैयार करें जीरा पानी
- एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें।
- फिर सुबह इसे उबालें और चाय की तरह इस पानी को पी जाएं।
- पानी के निकाला गया जीरा खाली पेट खा सकते हैं।
- इसके सेवन से शरीर की फालतू चर्बी निकल जाती है।
- ध्यान रखें कि जीरा पानी पीने के बाद 1 घंटे कुछ न खाएं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines