---विज्ञापन---

स्ट्रोक से इस तरह बचते हैं जापानी लोग, छोटी सी ट्रिक से दिल को बनाते हैं मजबूत

Stroke Prevention: स्ट्रोक अचानक आता है और व्यक्ति के लिए घातक साबित होता है. ऐसे में एक्सपर्ट ने बताया कि किस तरह जापानी लोग खुद को स्ट्रोक से बचाए रखते हैं और सेहत को दुरुस्त रखते हैं.

---विज्ञापन---

Treatment For Stroke: स्ट्रोक ऐसी बीमारी है जिसमें अचानक से दिमाग तक खून पहुंचना बंद हो जाता है. दिल की सेहत अगर खराब हो तो इससे स्ट्रोक की संभावना भी बढ़ती है. हाई ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल्स, डायबिटीज, स्मोकिंग और मोटापा कुछ ऐसे रिस्क फैक्टर्स हैं जो हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) दोनों में देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर दिल की धड़कने रेग्यूलर ना हों, दिल में ब्लड क्लोट्स बन रहे हों या फिर ब्लड फ्लो ब्लॉक होने लगे तो इससे स्ट्रोक ( Ischemic Stroke) आ सकता है. ऐसे में स्ट्रोक से बचे रहने के लिए एक जापानी रिुचुअल आजमाकर देखा जा सकता है. यहां जानिए इस जापानी तकनीक के बारे में.

स्ट्रोक से बचने का जापानी तरीका | Japanese Technique To Prevent Stroke

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जापानी लोग स्ट्रोक से बचे रहने के लिए एक खास उपाय आजमाते हैं. श्वेता ने बताया कि जापानी लोग रोजाना गर्म पानी में अपने पैरों को डुबोते हैं. अगर 15 से 20 मिनट तक पैरों को गर्म पानी में डुबोकर रखा जाए तो इससे रक्त वाहिनियां खुलती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्ट्रेस कम होता है और अगर इस गर्म पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट डाल दिया जाए तो नींद भी अच्छी आती है.

---विज्ञापन---

स्ट्रोक के वॉर्निंग साइन कौन से होते हैं

अचानक से बैलेंस कम होने लगना, आंखों से धुंधला नजर आना या आंखों में बदलाव दिखना, मुस्कुराहट का एक तरफ झुका हुआ दिखना, हाथों को उठाकर देखने पर एक हाथ का सामान्य से ज्यादा लटका हुआ दिखना और बोलने में दिक्कत होना स्ट्रोक के वॉर्निंग साइन होते हैं.

---विज्ञापन---

स्ट्रोक किसे आ सकता है

स्ट्रोक के ऐसे कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जो व्यक्ति में स्ट्रोक आने की संभावना को बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---
  • उम्र 65 वर्ष से ज्यादा हो तो स्ट्रोक आने का खतरा भी ज्यादा होता है.
  • स्मोकिंग स्ट्रोक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है.
  • एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करना.
  • बार-बार सिर में दर्द होना या माइग्रेन की दिक्कत.
  • हाई ब्लड शुगर की समस्या और टाइप-2 डायबिटीज भी स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ाता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Nov 17, 2025 02:43 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola