---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

जैकलीन की मां का जिस बीमारी से निधन, वो कितनी खतरनाक, जानें शुरुआती संकेत व बचाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का निधन हो गया है। उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ।

---खबर नीचे जारी है---

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार, 6 अप्रैल को उनकी मां का निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था। हार्ट स्ट्रोक किसी इंसान को कब आता है और क्यों यह इतनी खतरनाक स्थिति है? स्ट्रोक दिल से संबंधित एक बीमारी है, जो लाइफस्टाइल सही न होने से ज्यादा प्रभावित करती है। चलिए जानते हैं हार्ट स्ट्रोक के बारे में विस्तार से सब कुछ।

क्या है हार्ट स्ट्रोक?

हार्ट स्ट्रोक या दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है, जिसे हम दिल का दौरा भी कहते हैं। यह अचानक दिल में ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है, जिस वजह से हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। ब्लड फ्लो कम होने या रुकने से आर्टरीज में प्लाक जमा हो जाता है। इस सिचुएशन को एथेरोस्क्लेरोसिस कहते हैं। इसमें दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है और यह हिस्सा डेड हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

हार्ट स्ट्रोक गंभीर और लाइफ-हार्मिंग प्रॉबल्म है, जो तब होती है जब दिल को खून की पूर्ति करने में रुकावट आती है, जिससे दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। यह समस्या किसी के साथ भी अचानक हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत होती है। यह दिल की मांसपेशियों के मरने का कारण बन सकती है, जिससे दिल का कार्य कमजोर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में जरूर खाने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

---खबर नीचे जारी है---

क्या है हार्ट स्ट्रोक के कारण?

1. एथेरोस्क्लेरोसिस- इस स्थिति में आर्टरीज के अंदर फैट और कैल्शियम जमा हो जाता है, जिससे खून के प्रवाह में रुकावट आती है और दौरा पड़ जाता है।

2. ब्लड क्लॉट्स- आर्टरीज में खून के थक्के बनने से भी ब्लड सर्कुलेशन अवरुद्ध होता है और ऑक्सीजन लेवल कम होता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. हाइपरटेंशन- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हार्ट स्ट्रोक हो सकता है। इन लोगों के शरीर में खून के थक्के बनने की समस्या अधिक रहती है।

4. स्मोकिंग- ज्यादा सिगरेट पीने से भी दिल की आर्टरीज में ब्लॉकेज होती है।

---खबर नीचे जारी है---

5. अनहेल्दी लाइफस्टाइल- फिजिकल एक्टिविटी की कमी होना, तनाव और मेंटल प्रेशर भी हार्ट स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelienefernandez)

---खबर नीचे जारी है---

हार्ट स्ट्रोक के संकेत

1. सीने में दर्द या दबाव- हार्ट स्ट्रोक आने से पहले सीने में दर्द और दबाव महसूस हो सकता है। यह दबाव कंधे, बाएं हाथ और पूरे बाएं शरीर में महसूस हो सकता है।

2. सांस लेने में कठिनाई होना- कुछ लोगों को हार्ट स्ट्रोक आने से पहले सांस लेने में मुश्किल होती है।

---खबर नीचे जारी है---

3. पसीना आना और चक्कर आना- इंसान को शरीर में ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है और वह अचानक कमजोर और चक्कर खाकर गिर सकता है।

4. मतली और उल्टी की समस्या होना- स्ट्रोक आने से पहले इंसान को उल्टी या मतली जैसी समस्या भी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

5. धुंधला या अचानक कम दिखाई देना- दिल में खून की रुकावट के कारण आंखों से दिखाई देना कम हो सकता है या फिर धुंधला दिखाई दे सकता है।

बचाव के लिए क्या करें?

  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें।
  • तनाव कम करें।
  • धूम्रपान और शराब के सेवन पर रोकथाम करें।
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में चेयरमैन- कैथ लैब एंड इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और हेड डॉ. सुब्रत अखौरी के अनुसार, दिल का दौरा तब आता है जब हमारे दिल की मांसपेशियों को खून पहुंचाने वाली वेसल्स किसी कारण से ब्लॉक हो जाती हैं। वे बताते हैं कि ब्लॉकेज फैट, कोलेस्ट्रॉल या प्लाक के जमने से होती है। दरअसल, इन कारणों से जब खून दिल तक नहीं पहुंच पाता है, तो दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद जितनी जल्दी इलाज मिलता है, मरीज की जिंदगी को बचाने की संभावना उतनी ही तेज हो जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपचार क्या है?

दवाइयां लें।
बाईपास सर्जरी करवा सकते हैं।
इसके अलावा, ब्लड टेस्ट, एंजियोग्राफी, EKG और सीटी स्कैन समय-समय पर करवाएं।

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 07, 2025 08:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola