हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JackFruit Day 2025: कटहल सब्जी है या फल? इसे खाने से बढ़ेगी हड्डियों समेत दिल की ताकत

JackFruit Day 2025: कटहल के बारे में आप कितना जानते हैं। आपने इसे खाया जरूर होगा, मगर इसकी सब्जी। क्या कभी मीठा कटहल खाया है? चलिए आज आपको बताते हैं कटहल के बारे में कुछ जरूरी फैक्ट्स।

विज्ञापन

JackFruit Day 2025: आज यानी 4 जुलाई को हर साल जैकफ्रूट डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य है इस फूड के बारे में लोगों को बताना है, इसके गुण, फायदे और पर्यावरण को होने वाले लाभ। ऐसे में हम भी आपको कटहल के बारे में कुछ बातें बताते हैं। कटहल जिसे मुख्यत: लोग सब्जी के रूप में खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कटहल का मीठा स्वरूप भी होता है, जो भारत के पूर्वी राज्यों में खूब चाव  से खाया जाता है। कटहल के बारे में कुछ फैक्ट्स है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। आइए जानते हैं।

कटहल फल है या सब्जी?

भले ही आप कटहल की सब्जी खाते हैं, मगर यह बायोलॉजिकल तरीके से एक फल माना जाता है। जब यह कच्चा होता है, तो अंदर से सफेद होता है, जिसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। मगर जब यह पक जाता है, तो इसमें तेज खुशबू और रंग पीला हो जाता है। तब इसे ऐसे ही खाया जाता है।

क्या कटहल भारतीय फल है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक, कटहल को श्रीलंका का प्राचीन फल माना जाता है। यह वहां पर खाया जाने वाला मौसमी फल है, जो कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है।

विज्ञापन

कटहल सिर्फ पोषण नहीं बीमारियों से बचाएं

कटहल का फल विटामिन-सी, ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम का सोर्स होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं हेल्थ रिपोर्ट्स बताती है कि कटहल खाने से हड्डियों की गंभीर समस्याओं से भी बचाव होता है। इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचा जा सकता है।

कटहल खाने से दिल की सेहत सुधरती है। इसमें सोडियम के असर को कम करने वाले गुण होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल और बीपी कम होता है। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल की गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहा वायरल बीमारियों का खतरा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola