हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या है IVF टेक्नोलॉजी, जिसकी मदद से Sidhu Moosewala की मां ने 58 साल की उम्र में जन्मा बेटा

Sidhu Moosewala: 28 साल के पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आईवीएफ तकनीक की मदद से उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। आइए जान लेते हैं क्या है आईवीएफ टेक्नोलॉजी।

विज्ञापन

Sidhu Moosewala: पंजाबी गायक मूसेवाला के घर फिर एक बार खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है और सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इंस्टाग्राम पर खुद इसकी जानकारी दी है, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और कह रहे हैं कि हमारा सिद्धू मूसेवाला वापस आ गया है। उनके पिता ने अपने प्यारे बेटे की तस्वीर शेयर की है।

आपको बता दें, उनकी माता ने 58 साल की उम्र में आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भधारण का फैसला लिया था। फरवरी में सिद्धू की मां चरण कौर ने आईवीएफ ट्रीटमेंट कराया और मार्च में एक बच्चे को गर्भधारण करने में सफल रहीं और इस बात की पुष्टि सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने की थी।

विज्ञापन

आईवीएफ क्या है? 

कई बार महिलाओं को कंसिव करने में प्रॉब्लम आती है, तो ऐसे में सफलता पूर्वक प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ ट्रीटमेंट की मदद ली जाती है। आइवीएफ ( IVF) को इन विट्रो फर्टीलाइजेशन (In vitro fertilization) के नाम से भी जाना जाता है। जब कोई महिला अपने शरीर अंडे को फर्टिलाइज नहीं कर पाती हैं, तो लैब में ऐग को फर्टीलाइज किया जाता है।

इसमें महिला के ऐग्स और पुरुष के स्पर्म को एक साथ मिला दिया जाता है। एक बार जब ये मिल जाते हैं, तो इससे भ्रूण(Fetus) का निर्माण होता है और वापस उसे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। आईवीएफ को टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहा जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Corona से कितनी अलग है Mumps? देशभर में बढ़ते जा रहे हैं संक्रामक बीमारी से जुड़े मामले

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola