हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IVF से बेबी प्लानिंग कर रहे हैं तो पॉल्यूशन से सावधान, नई रिसर्च में खुलासा

Pollution Impact on Pregnancy: बेबी प्लानिंग के लिए आईवीएफ का सहारा लेना कॉमन हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कपल्स को अगर इस तरीके से माता-पिता बनना है, तो उन्हें पॉल्यूशन से दूरी बनानी चाहिए? आइए जानते हैं इस पर हुई रिसर्च के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Pollution Impact on Pregnancy: माता-पिता बनने का सपना हर शादीशुदा जोड़ा देखता है। जो लोग नेचुरल तरीकों से पेरेंट्स नहीं बन पाते, वे IVF का सहारा लेते हैं। आईवीएफ कपल्स के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जो माता-पिता बनने में मदद करती है। यह एक साइंटिफिक तरीका है, जिसकी मदद से पति-पत्नी माता-पिता बन सकते हैं। हालांकि, IVF काफी सालों पहले ही आ गया था, इसकी मदद से आम लोग और सेलिब्रिटी भी पेरेंट्स बनते हैं। एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, खासतौर पर IVF की मदद से, उन्हें प्रदूषण से दूरी बनाना जरूरी है। आइए जानते हैं क्यों।

क्या कहती है स्टडी?

अमेरिका के एमोरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च को किया है, जिसमें उन्होंने पाया कि बाहरी वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से मानव भ्रूण का विकास प्रभावित होता है। रिसर्च के अनुसार, जब महिला के अंडाशय का उत्पादन होता है या पुरुष शुक्राणुओं यानी स्पर्म का उत्पादन करते हैं, यदि उस समय वे अधिक पॉल्यूशन के संपर्क में रहते हैं, तो इन पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। इसके बाद भ्रूण का विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। प्रदूषण में कार्बन पार्टिकल्स होते हैं, जो दिखाई नहीं देते हैं, मगर हवा के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश करते हैं। प्रदूषण के हानिकारक कण रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर डालते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

कैसे पता चला?

रिसर्च टीम ने अपनी जांच में 915 लोगों को शामिल किया था। इनके टेस्टिंग नमूनों पर जांच करके पाया गया कि जो लोग वायु प्रदूषण के संपर्क में थे, उनके स्पर्म की क्वालिटी बाकी लोगों की तुलना में खराब थी। ये सभी पुरुष IVF से पिता बनना चाहते थे।

photo credit-freepik

विज्ञापन

बरतें सावधानी

रिसर्च टीम में मौजूद एक्सपर्ट्स ने बताया कि जो लोग प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, उन्हें भी IVF की मदद से पहले अपने इलाके और वहां प्रदूषण के स्तर की जांच करनी चाहिए। साफ और शुद्ध वातावरण में रहने की कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola