Leg Shaking Effects: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अक्सर ही पैर हिलाने की आदत होती है. खासकर कुर्सी पर बैठे-बैठे ये लोग पैर हिलाने लगते हैं. पैर कभी धीमी गति से या कभी तेज गति से हिलाया जाता है. ऐसे में आस-पास बैठे लोग झड़पकर कह देते हैं कि पैर मत हिलाओ यह आदत सही नहीं है. वहीं, पैर हिलाने को एंजाइटी, स्ट्रेस या डिहाइड्रेशन से भी जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, डॉ. रोहिणी पाटिल का कुछ और ही कहना है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉ. रोहिणी पाटिल एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बैठे-बैठे पैर हिलाने पर क्या होता है.
पैर हिलाने पर क्या होता है
आमतौर पर कहा जाता है कि बैठे-बैठे पैर हिलाना ठीक नहीं होता है. लेकिन, यह सच नहीं है. डॉ. रोहिणी पाटिल का कहना है कि बहुत से लोगों को लगता है कि बैठे-बैठे पैर हिलाना नर्वस होने का साइन है या व्यक्ति एंजाइटी में ऐसा करता है मगर रिएलिटी में बैठे-बैठे पैर हिलाना सबसे अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है. आप बैठे-बैठे पैर हिलाकर 350 एक्स्ट्रा कैलोरीज घटा सकते हैं.
पैर हिलाने की ये माइक्रो मूवमेंट्स ट्विच फाइबर्स को एक्टिवेट करती हैं जिससे मेटाबॉलिक रेट 28% तक बढ़ता है. यह 65% स्टैंडिंग ब्लड फ्लो को मेंटेन करता है.
लेग शेकिंग मसल पंप क्रिएट करता है, ब्लड को एकबार फिर दिल तक धकेलता है जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होने लगता है. इससे एंकल्स की सूजन भी 45% तक कम होती है, साथ ही इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी 24% तक बेहतर होती है. अगर आपको अक्सर ही कमर में दर्द होता है तो पैर हिलाते रहने से आपका कमर दर्द भी कम हो सकता है.
पैर हिलाने के और भी हो सकते हैं कारण
- कई लोग पैर हिलाने के आदी होते हैं और एनर्जी बूस्ट करने के लिए आदतन पैर हिलाते हैं.
- कई बार एंजाइटी (Anxiety) और स्ट्रेस के कारण भी लोग बिना महसूस किए ही पैर हिलाने लगते हैं.
- डिहाइड्रेशन और लो ब्लड प्रेशर में व्यक्ति पैर हिला सकता है.
- कई बार बहुत ज्यादा कैफीन या शराब के सेवन से व्यक्ति का पैर खुद ही हिलना शुरू हो जाता है.
- शरीर में विटामिन बी12 की कमी, आयरन की कमी, मैग्नीशियम की कमी और पौटेशियम की कमी होने पर इस तरह पैर हिल सकता है.
यह भी पढ़ें – सुबह की यह एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो इस तरह नहीं करते अपने दिन की शुरुआत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
5 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
20 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
23 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
23 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines