Kali Pyaz Khane Ke Nuksan: प्याज खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए प्याज डाली जाती है और खाने के साथ सलाद के तौर पर भी परोसी जाती है. हम रोजाना किसी ना किसी रूप में प्याज का सेवन (Pyaz Ka Sewan Karna) करते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि कई बार प्याज हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. एक्सपर्ट आफताब हाशमी का कहना है कि कुछ प्याज बेकार और काली धब्बे वाली होती हैं जो पेट खराब करने का काम करती हैं. हमें प्याज इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसपर कहीं काले धब्बे तो नहीं हैं और अगर हैं तो धोने से लेकर इस्तेेमाल करने के तरीके को बदलना होगा.
इसे भी पढ़ें- घर पर हार्ट अटैक आने पर क्या करें? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया Heart Attack में तुरंत क्या करना चाहिए
काले धब्बे वाली प्याज के नुकसान | Black Mold Onion Eating Side Effects
प्याज कब हो जाती है नुकसानदायक?
हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर प्याज के छिलके उतारने के बाद यह काली नजर आ रही है तो इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करें. कई लोग उसे गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि ऊपर से काली हो रही प्याज फंगस की निशानी है. यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है. एक्सपर्ट इसे ‘ब्लैक मोल्ड’ (Black Mold) कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम एस्परगिलस नाइगर (Aspergillus niger) है.
काली धब्बे वाली प्याज खाने के नुकसान
- पेट के लिए खतरा
- सांस लेने में तकलीफ
- दस्त लगने की संभावना
- रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर
प्याज में फंगस होने का खतरा रहता है
कई बार प्याज की खेती में फंगस लग जाती है और यह धीरे-धीरे काली होने लगती है. आप इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें क्योंकि यह मुंह में जाकर संक्रमण फैलाने का काम करती है. वहीं, अगर आपके घर में कोई इस तरह की प्याज खरीदकर ले आया है तो बहुत ही ध्यान से इसका इस्तेमाल करें.
अच्छी क्वालिटी की प्याज का चुनाव करें?
आप हमेशा सफेद और साफ-सुथरी प्याज का चुनाव करें. काली फंगस लगी प्याज को बिल्कुल भी ना खरीदें. इसके अलावा, प्याज को दबाकर देखें, क्योंकि अगर ये ठोस और भारी नजर आ रही है तो इसका मतलब है कि प्याज अंदर से भी बिल्कुल सही है.
क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका?
काली धब्बे वाली प्याज को फेंके नहीं, क्योंकि इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब काले धब्बे सिर्फ ऊपरी हिस्से में होते हैं. अगर ये अंदर तक पहुंच जाए तो इसे खाना जोखिम भरा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- रात में एसिडिटी हो तो क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया कैसे मिलेगा Acidity से परमानेंट छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
8 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
12 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
14 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
17 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
17 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines