गर्मी में बिस्तर पर जाने से पहले रात को नहाना सही या नहीं, जानें फायदे और नुकसान

Shower Before Bed Good Or Bad In Summer: गर्मियों में डेली रात को नहाना हेल्थ के लिए लाभदायक है या नहीं। क्योंकि हर किसी के शरीर की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में यही सवाल मन में आता है कि रात के समय नहाना ठीक है या नहीं।

is it right or wrong to take bath at night

रात को नहाना सही है या गलत Image Credit: Freepik

Shower Before Bed Good Or Bad In Summer: गर्मी से रिलीफ पाने के लिए ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं। गर्मियों में नॉर्मल पानी से नहाना आपको फ्रेशनेस के साथ-साथ काफी रिलैक्स महसूस कराता है। कई लोग रात को डेली नहाकर सोते हैं और कुछ ऐसे हैं कि दिन, शाम और रात को  काफी बार नहा लेते हैं। वहीं कुछ रिसर्च में यह भी बताया गया है कि रात को सोने से पहले नहाने से फायदों के साथ-साथ नुकसान भी कर सकता है। ऐसे में जान लेते हैं कि रात को नहाना कितना सही है और कितनी नहीं, इसके अलावा किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

फायदे

ताजगी और आराम- दिनभर की गर्मी और पसीने के बाद रात को नहाने से ताजगी और आराम महसूस होता है।

विज्ञापन

बेहतर नींद- ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है, जिससे बेहतर नींद आने में मदद मिलती है।

सफाई- पूरे दिन के बाद शरीर पर जमा धूल-मिट्टी और पसीने को साफ करने का अच्छा समय होता है।

विज्ञापन

तनाव कम होता है- गर्मी और दिनभर की भागदौड़ के बाद ठंडे पानी से नहाने से तनाव कम होता है।

विज्ञापन

नुकसान

हवा लगने का डर- रात को नहाने के बाद अगर तुरंत ठंडी हवा लग जाए तो सर्दी या जुकाम हो सकता है।

त्वचा की समस्या- बार-बार ठंडे पानी से नहाने से कुछ लोगों की त्वचा रूखी हो सकती है।

विज्ञापन

रात में असुविधा- कुछ लोगों के लिए रात को नहाना असुविधाजनक हो सकता है, खासकर अगर नहाने के बाद तुरंत बिस्तर में जाना हो।

इन बातों का ध्यान रखें

नॉर्मल पानी का यूज- अगर ठंडे पानी से समस्या हो तो नॉर्मल पानी से नहाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

विज्ञापन

समय का ध्यान- नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह से सूखने दें और फिर सोने जाएं, ताकि हवा का असर न हो।

गर्मी में रात को नहाना आमतौर पर सही माना जा सकता है। यह न केवल फ्रेशनेस और आराम देता है बल्कि बेहतर नींद में भी मददगार होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ