Pregnancy After Partner Dies: 35 वर्षीया इजरायली महिला डॉ. हदास लेवी ने अपने पार्टनर की मौत के लगभग डेढ़ साल बाद उसके बेटे को जन्म दिया है. यह बात चौंकाने वाली जरूर लगती है लेकिन पूरी तरह सच है. दुनिया तकनीक के मामले में बहुत आगे बढ़ चुकी है और इसी तकनीक का इस्तेमाल करके यह इजरायली महिला अपने पार्टनर की मौत के बाद उसके बच्चे को जन्म देने में सफल हुई है. 11 जून 2025 को डॉ. हदास लेवी ने एक बेटे को जन्म दिया है, यह बेटा हदास के मंगेतर केप्टन नेतनल सिलबर्ग का है जो दिसंबर, 2023 में गाजा में शहीद हुए थे. बच्चे को पॉस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल (PSR) तकनीक से जन्म दिया गया है. यहां जानिए क्या होती है पॉस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल (Postmortem Sperm Retrieval) तकनीक और इसे करने का प्रोसीजर क्या है.
क्या होता है PSR | What Is PSR | What Is Postmortem Sperm Retrieval
पीसीआर यानि पोस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल में मृत्यु के बाद मृत पुरुष के शरीर से स्पर्म (Sperm) निकाला जाता है और स्टोर करके रखा जाता है. इस स्पर्म को पुरुष का पार्टनर जिंदगीभर में कभी भी इस्तेमाल कर सकता है. स्पर्म फ्रीज करने से पहले टेस्टिंग की जाती है और उसके बाद स्टोर करके रखा जाता है. डॉक्टर आमतौर पर टेस्टिकल्स से नीडल की मदद से स्पर्म वाला फ्लुइड निकालता है, क्षमता वाले स्पर्म को फ्रीज करते हैं और आखिर में IVF तकनीक से इसे गर्भधारण के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें – शादी के बाद यूटीआई क्यों होता है? यहां जानिए UTI या पेशाब की नली में संक्रमण के क्या लक्षण हैं
मृत्यु के कितनी देर बाद निकाला जा सकता है स्पर्म?
मृतक के शरीर से उसकी मौत के 24 से 36 घंटों के भीतर स्पर्म निकालना जरूरी होता है. इसके बाद हर घंटे स्पर्म की क्षमता 2% कम होने लगती है. इसीलिए स्पर्म निकालने का काम जल्दी करना जरूरी होता है. हमास अटैक के बाद इजरायल के 250 मृत सैनिकों का स्पर्म निकालकर स्टोर किया गया था. इनमें 193 सैनिकों के माता-पिता थे जो स्पर्म रिट्रीव करना चाहते थे. इसके अलावा 21 आम लोगों के स्पर्म को भी रिट्रीव किया गया.
क्या स्पर्म रिट्रीव करना लीगल है?
इजरायल में युद्ध से पहले मृतक का स्पर्म रिट्रीव करने से पहले कोर्ट से इजाजत लेना जरूरी होता था, लेकिन युद्ध के बाद समय बचाने के लिए प्रोसीजर को टेम्पररी रूप से आसान बना दिया गया था. PCR भारत में भी लीगल है लेकिन इसके लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी होती है. इसके साथ ही कोर्ट को मृतक व्यक्ति की मंजरी का कोई सबूत भी चाहिए होगा कि वह अपनी मौत से पहले चाहता था कि उसके स्पर्म का इस्तेमाल किया जाए. वहीं, भारत में शादी के बिना कुंवारे पुरुष की मृत्यु के बाद उसके स्पर्म का इस्तेमाल नहीं हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Episiotomy क्या है? डिलीवरी के समय महिला की काटी गई स्किन या एपिसियोटॉमी ठीक होने में कितना समय लगता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
7 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
8 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines