Side Effect of Sleeping with Covered Face: इस मौसम में मुंह ढककर सोने का अलग ही मजा है. कंबल में खुद को लपेटकर सोने से नींद बहुत अच्छी आती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार यह हमारी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है? जी हां. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि मुंह ढकने से शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पाता. इसकी वजह से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि ठंड से बचने के लिए ठीक तरह से सोना जरूरी है. ऐसे में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मुताबिक जानते हैं सोने का सही तरीका क्या है?
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद रोजाना करें पान का सेवन, डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा नुकसान नहीं, सेहत के लिए है वरदान
मुंह ढककर सोने से क्या असर पड़ता है?
ऑक्सीजन का लेवल कम होना- अगर आप ठंड से बचने के लिए मुंह के साथ-साथ कमरा भी बंद करके सोते हैं तो ऐसा ना करें, क्योंकि इससे ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है और आपको सोते वक्त परेशानी हो सकती है.
सांस लेने में दिक्कत- लंबे वक्त तक ऐसा करने से फेफड़ों पर असर पड़ सकता है. कई बार फ्रेश हवा अंदर नहीं आ पाती, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. यह दिक्कत तब ज्यादा बढ़ सकती है जब एक कंबल में एक साथ दो लोग सो रहे होते हैं.
पिंपल्स की समस्या- हवा ना लगने की वजह से कंबल के अंदर नमी पैदा हो जाती है और इससे स्किन चिपचिपी हो सकती है. इसकी वजह से कई बार पिंपल्स की समस्या हो सकती है.
सोने का सही तरीका क्या है?
- ठंड में सोने का सही तरीका है कि पहले आप आरामदायक कपड़े पहनें, क्योंकि ज्यादा मोटे कपड़े में अच्छी नींद नहीं आएगी.
- साइंस के मुताबिक बाई करवट से सोना बेहतर है, क्योंकि इससे पाचन बेहतर होता है और खर्राटे भी कम आते हैं.
- सोते वक्त सिर को थोड़ा ऊंचा रखें और तकिया को गर्दन के पास रखें, ताकि सांस लेने में आसानी हो जाए.
- कंबल को सीने तक ही रखना बेहतर है और अगर आप मुंह ढक रहे हैं तो ज्यादा भारी कंबल इस्तेमाल ना करें.
- कमरे में बाहर से हल्की हवा आने का रास्ता रखें, ताकि कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलता रहे.
इसे भी पढ़ें- अगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
6 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
8 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
10 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines