रात में पेट क्यों फूल जाता है? इस बड़ी बीमारी का हो सकता है लक्षण, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें पता

Bloating At Night: रात के समय खाना खाने के बाद अक्सर ही पेट फूलने लगता है और गैस बन जाती है, लेकिन अगर यह दिक्कत रोजाना होती है तो यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी. अगर आप भी अक्सर गैस से परेशान रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है.

Bloating Gas Causes

हर समय पेट फूला रहना किसी समस्या का लक्षण हो सकता है.

Gas More Than 3 Weeks: खाना अगर सही तरह से ना खाया जाए, सड़ा गला खाया जाए, बहुत ज्यादा खा लिया जाए या हैवी प्रोसेस्ड और ऑयली फूड खा लिया जाए तो पेट फूलता ही है. लेकिन, अगर घर का हेल्दी खाने के बाद भी रोजाना पेट फूलता है तो इसकी क्या वजह हो सकती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि रोजाना रात को खाना खाने के बाद पेट फूलना, हर दिन आमतौर पर पेट खराब होना और गैस बनना किसी बड़ी बीमारी का लक्षण हो सकता है और आपको इस दिक्कत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यहां जानिए एक्सपर्ट इस बारे में क्या बता रहे हैं.

विज्ञापन

रोजाना पेट फूलना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है

डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि अगर आपको रोजाना रात में पेट फूला हुआ महसूस होता है, टाइट लगता है, असहजता होती है और आप इसे सिर्फ गैस (Gas) समझकर इग्नोर कर रहे हैं तो यह आपकी एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर ब्लोटिंग नॉर्मल नहीं होती है, यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है.

विज्ञापन

अगर पेट में रोज ब्लोटिंग होने लगे यानी पेट रोजाना फूलने लगे और यह हफ्तों तक ठीक ना हो, थोड़ा सा खाते ही पेट भर जाता है, भूख धीरे-धीरे कम होने लगी है और वजन अपनेआप ही कम होने लगा है तो हो सकता है यह सिर्फ गैस नहीं है बल्कि किसी और बीमारी का लक्षण है. ये दिक्कतें गट इंफ्लेमेशन, लिवर प्रॉब्लम, हार्मोनल इंबैलेंस और यूट्रस, ओवरी या आंतों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है. 45 से 50 साल की उम्र के बाद अगर हर समय पेट में गैस बनी रहती है तो इसे इग्नोर ना करें.

इस तरह पहचानें लक्षण

विज्ञापन
  • अगर आपको पेट फूलने की समस्या 2 से 3 हफ्तों से ज्यादा लगातार बनी हुई है तो इसे हल्के में ना लें.
  • यह भी ऑब्जर्व करें कि आपको साथ में थकान, वेट लॉस (Weight Loss) या फिर भूख में कमी तो नहीं आ रही है.
  • गैस की दवा लेना भी बंद कर दें क्योंकि यह आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है. इसके बजाय इस दिक्कत का टेस्ट करवाएं और परेशानी की जड़ तक जाएं. डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि गैस नॉर्मल हो सकती है लेकिन अगर यह लंबे
  • समय तक बनी रहे तो गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है.

इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत मिलें

  • अगर आपका रोजाना पेट फूला हुआ रहता है और आपका मल काले रंग का (Black Stool) नजर आता है
  • बिना किसी वजह के वजन कम होने लगता है और भूख में कमी आने लगती है
  • पेट में दर्द बना रहता है और कई बार बहुत तेज दर्द भी होता है
  • गैस के साथ ही बुखार आता है, सर्दी लगती है या उल्टी आने लगती है
  • आप बाउल मूवमेंट्स को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और एकदम से मलत्याग करना जरूरी हो जाता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ