Diabetes Control: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो एक बार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले ले तो फिर ठीक नहीं होती. व्यक्ति समय के साथ-साथ डायबिटीज को मैनेज करना सीख जाता है. डायबिटीज में व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) कम या ज्यादा होते रहते हैं या कभी भी शुगर स्पाइक हो सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है. इसीलिए खानपान, लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करके डायबिटीज कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है. अक्सर डायबिटीज को लेकर एक चिंता जताई जाती है कि अगर पिता (Father) को डायबिटीज है तो क्या बेटी को भी डायबिटीज हो सकती है. इस बारे में बता रहे हैं जनरल फिजीशियन डॉ. चैतन्य चल्ला. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि पिता से बेटी को डायबिटीज होने की कितनी संभावना होती है.
क्या पिता से बेटी को डायबिटीज हो सकती है
डॉ. चैतन्य चल्ला ने बताया कि अगर पिता को डायबिटीज है तो बेटी को डायबिटीज (Diabetes From Father To Daughter) होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. बेटियों में इनहेरेट इंसुलिन रेजिस्टेंस डेवलप हो जाता है जो पिता से बेटी और मां से बेटे में जाता है.
डायबिटीज ही नहीं बल्कि मोटापा भी पिता से बेटी में जा सकता है और मां से बेटे में जाता है. पोलीसिस्टिक ऑवेरियन सिंड्रोम भी इसी तरह मां से बेटी को हो सकता है.
डायबिटीज ना हो इसके लिए क्या करें
अगर आपके माता-पिता को डायबिटीज है तो बच्चे को डायबिटीज होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. इसीलिए कोशिश करें कि आप कम से कम कार्बोहाइड्रेट्स खाएं, चीनी कम खाएं, सब्जियां ज्यादा खाएं, सलाद ज्यादा खाएं, फाइबर ज्यादा खाएं और हर दिन एक्सरसाइज करें.
किन-किन कारणों से टाइप 2 डायबिटीज हो सकती है
- मोटापा डायबिटीज के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है.
- अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं है तो आपको डायबिटीज हो सकता है.
- बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर भी डायबिटीज की वजह (Diabetes Causes) बनता है.
- डायबिटीज में एक्टिव होना जरूरी है.
- खानपान में फाइबर ना खाया जाए तो दिक्कत बढ़ती है.
- एल्कोहल का सेवन करने पर दिक्कत ज्यादा हो सकती है.
- जंक फूड का सेवन कम करने की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें – मुंह से बदबू आना क्या किसी बीमारी का संकेत होता है? यहां जानिए Bad Breath की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
25 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines