---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दही की जगह ‘मरे हुए बैक्‍टीर‍िया’ तो नहीं खा रहे आप? कर रहे हैं ये गलती तो आज ही छोड़ दें

Is Curd Healthy To Eat With Salt: दही के साथ अगर आप भी नमक मिलाकर खाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि दही में नमक मिलाकर खाने से क्या नुकसान हो सकता है और क्यों नहीं मिलाना चाहिए? इसके पीछे का कारण आपको जानना चाहिए..

---खबर नीचे जारी है---

Is Curd Healthy To Eat With Salt: मौसम चाहे कैसा भी हो, हर किसी को दही खाना पसंद है। किसी को चीनी, शक्कर या फिर नमक मिलाकर खाना अच्छा लगता है। कोई बिना नमक या मीठा डाले भी खा लेता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी गुणकारी माना जाता हैं। दोपहर को खाना खाने के समय रायता तो सभी पसंद करते हैं और उसमें मिलाते हैं नमक, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गंभीर हो सकता है। आइए जान लेते हैं दही में नमक मिलाना क्यों नुकसानदायक हो सकता है और सही तरीका खाने क्या है?

दही में सादा नमक नहीं सेंधा मिलाएं 

नमक में खाने का स्वाद अच्छा बनाने की क्षमता है। इसलिए अगर आप थोड़ी मात्रा में नमक मिलाते हैं, तो खास नुकसान नहीं है। अक्सर दही में हम सादा नमक मिलाते हैं, लेकिन आपको सादे नमक के बदले सेंधा इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन इसका भी कम मात्रा में यूज होना चाहिए। कई हेल्थ एक्सपर्ट के  अनुसार, ऐसा माना जाता है कि दही का नेचर एसिडिक होता है, जो पेट में गैस बनाता है। इसलिए दही में ज्यादा नमक डालकर खाने से बचें। इसके अलावा पित्त और कफ की समस्या बढ़ती है। क्योंकि दही में लैक्टो बैक्टीरिया होता है और जब हम नमक डालते हैं, वो मर जाते हैं। क्योंकि ये बैक्टीरिया हमारे पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं और नमक मिलाने पर खत्म हो जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

हाई ब्लड प्रेशर वाले बिल्कुल न खाएं 

जिसका बीपी ज्यादा रहता है, उन्हें तो बिल्कुल भी दही में नमक नहीं मिलाना चाहिए। क्योंकि इससे स्ट्रोक, हाई बीपी, डिमेंशिया और अन्य दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है।

दही खाने का अच्छा तरीका क्या है?

अगर आप किसी शॉप से दही खरीद रहे हैं तो उसमें बिल्कुल फैट नहीं होता है। उसे पहले ही निकाला देते हैं, लेकिन अगर आप दही घर पर जमाते हैं तो उसमें फैट होता है, इसमें आप कम नमक यूज कर सकते हैं। वैसे भी अगर आप घर पर दही जमाते हैं तो वह आप देखेंगे कि वह नमक का पानी छोड़ देता है, यानी उसमें नमक तो आ ही जाता है। सबसे अच्छा तरीका है कि प्लेन दही खाएं और टेस्ट के लिए चाहे तो हल्का गुड़ या चीनी मिला सकते हैं। इसके अलावा सादा की बजाय सेंधा नमक मिलाकर खाएं।

---खबर नीचे जारी है---

दही में नमक डालकर खाने के साइड इफेक्ट 

  • अगर आप दही में नमक डालकर खाएंगे, तो शरीर में पित्त और कफ बढ़ता है।
  • दही में नमक डालकर खाने से पाचन पर असर होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
  • दही में नमक डालकर खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या होती है।
  • ठंड में दही में नमक डालकर खाने से कफ के साथ ही सर्दी, जुकाम और खांसी होती है। इसके साथ ही गले में भी खराश होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  किडनी की पथरी से बचने के लिए लाइफस्टाइल में करें जरूरी बदलाव 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 05, 2024 12:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola