Healthy Tips: सेहत को नारियल पानी (Coconut Water) से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. नारियल पानी को नेचर्स स्पोर्ट ड्रिंक कहा जाता है. यह नेचुरल ड्रिंक लो कैलोरी और लो शुगर ड्रिंक है जिससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स के अलावा पौटेशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज मिलते हैं. लेकिन, इतना फायदेमंद होने के बावजूद भी नारियल पानी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसी कई मेडिकल कंडीशंस हैं जिनमें नारियल पानी (Nariyal Pani) पीने की सलाह नहीं दी जाती है. नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वाले लोग खासतौर से नारियल पानी का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली ड्रिंक भी साबित हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए किसे नारियल पानी नहीं पीना चाहिए या नारियल पानी पीते हुए सावधानी बरतनी चाहिए.
किसे नहीं पीना चाहिए नारियल पानी | Who Should Not Drink Coconut Water
किडनी की दिक्कतों से परेशान
नारियल पानी पौटेशियम से भरपूर होता है. पौटेशियम एक ऐसा खनिज है जो शरीर के फ्लुइड बैलेंस और हार्ट फंक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लेकिन जो लोग किडनी की दिक्कतों (Kidney Problems) से परेशान हैं या जिनकी किडनी फंक्शन खराब है उनके लिए पौटेशियम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. पौटेशियम हाइपरक्लेमिया का खतरा पैदा कर सकता है जिससे कमजोरी और जी मितलाने जैसी दिक्कतें होती हैं. ऐसे में अगर आप किडनी से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं तो नारियल पानी पीने से परहेज करें या कम मात्रा में ही पिएं.
डायबिटीज के मरीज
नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है. 200 मिलीलीटर नारियल पानी से शरीर को तकरीबन 6 से 7 ग्राम तक चीनी मिलती है. यह शुगर की मात्रा आम फलों वाली ड्रिंक्स से कम जरूर है लेकिन डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसका ब्लड ग्लूकोज लेवल्स पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर स्पाइक से बचने के लिए नारियल पानी के सेवन से बचना जरूरी है.
जिन्हें जल्दी एलर्जी होती है
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें एलर्जी जल्दी होती है क्योंकि उनका शरीर सेंसिटिव होता है. ऐसे लोगों को नारियल पानी के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. नारियल पानी से अगर एलर्जी होती है तो शरीर पर खुजली, सूजन और रैशेज पड़ने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.
सर्दी-जुकाम में
आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में ठंडक वाले मौसम में या जिन लोगों को सर्दी और जुकाम लगा हुआ हो उन्हें नारियल पानी के सेवन से परहेज करना चाहिए. इससे दिक्कत में इजाफा हो सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर होने पर
पौटेशियम की मात्रा होने के चलते हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) कम करने में नारियल पानी का अच्छा असर दिख सकता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाइयां खा रहा है उसके शरीर पर नारियल पानी का विपरीत असर पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड प्रेशर की दवाइयां शरीर को पौटेशियम देने का काम करती हैं और अगर नारियल पानी पिया जाए तो शरीर को जरूरत से ज्यादा पौटेशियम मिल सकता है जिससे हाइपरक्लेमिया कंडीशन हो सकती है. चक्कर आना, उल्टी होना, सीने में दर्द और मसल्स का कमजोर पड़ना इसके लक्षणों में शामिल है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
3 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
5 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
6 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
23 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines