Health Benefits of Ginger: आजकल लाइफस्टाइल बहुत खराब हो गई है. पता ही नहीं चलता कौन-सी बीमारी कब हो जाए. ऐसे में जरूरी है अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना, जिससे शरीर को काफी फायदे मिलें. इन चीजों में अदरक भी शामिल है. अदरक एक ऐसा मसाला है जो न केवल हमारे खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आचार्य मनीष जी ने बताया है. अदरक का टुकड़े चूसने के फायदे बहुत हैं. इसमें कई पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. आप भी अदरक अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, खासतौर से वो लोग जिन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है. आइए इस लेख में अदरक का टुकड़ा खाने का सही तरीका विस्तार से जानते हैं.
आचार्य मनीष जी ने दी ये सलाह
अगर आपको अटैक आने का खतरा है तो अदरक का टुकड़ा फायदेमंद हो सकता है. आचार्य मनीष जी कहते हैं कि इसे खाने के लिए आपको पहले उकड़ू बैठना होगा और फिर अदरक का टुकड़ा चबाकर खाना होगा.
इसे भी पढ़ें- Breast Cancer Symptoms in Men: क्या आप जानते हैं मर्दों को भी होता ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानिए शुरुआती संकेत और बचाव
अदरक का टुकड़ा चबाने के फायदे | Chewing Raw Ginger Benefits
- अदरक में पाचन को बढ़ावा देने वाले गुण होते हैं, जो खाने को सही तरह से पचाने का काम करते हैं.
- इसमें मौजूद एंटी-इफ्लेमेटरी गुण नसों के दर्द में बहुत ही फायदेमंद होते हैं.
- अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो इसका टुकड़ा फायदेमंद हो सकता है.
- अदरक मन को शांत और तनाव कम करने का भी काम करता है.
- यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार है.
- अगर आपको सीने में दर्द महसूस हो रहा है, तो तुरंत अदरक का टुकड़ा खाने से फायदा होगा.
कैसे खा सकते हैं अदरक का टुकड़ा?
- अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे चूस लें.
- पानी में डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.
- चाय के साथ में भी अदरक का टुकड़ा ले सकते हैं।
- आहार में डालकर भी अदरक की मात्रा को लें.
- अदरक का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.
इसे भी पढ़ें- रोज 1 गिलास जीरा पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानें पीने का सही समय और तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
7 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
11 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
13 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
16 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
17 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines