Fatty Liver Dry Fruits: फैटी लिवर के लगातार बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. फैटी लिवर में होता यह है कि लिवर में एक्सेस फैट बिल्डअप होने लगता है यानी फैट जमने लगता है. इसे शुरुआत में ही पहचानकर डाइट को ठीक कर लिया जाए तो फैटी लिवर की दिक्कत (Fatty Liver Disease) कम हो सकती है और आराम मिल सकता है. अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या फैटी लिवर में काजू (Cashews) खाए जा सकते हैं या फिर कौन से सूखे मेवे फैटी लिवर की दिक्कत में शामिल किए जा सकते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं कंसल्टेंट लिवर ट्रांसप्लांट एंड एडवांस्ड हेपेटोबिलरी सर्जन डॉ. राहुल सक्सेना. डॉ. सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि ड्राई फ्रूट्स खाना लिवर के लिए अच्छा है या नहीं. आप भी जान लीजिए.
क्या काजू फैटी लिवर के लिए अच्छा है
डॉ. राहुल सक्सेना ने बताया कि काजू ड्राई फ्रूट्स का राजा कहा जाता है. इसमें काफी मात्रा में फैट होता है, लेकिन इसमें 75% फैट ऑलिक एसिड होता है यानी गुड फैट होता है. काजू खाने पर बुरे कॉलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ जाता है. इसीलिए लिवर और दिल की बीमारियों में काजू खाना फायदेमंद होता है.
काजू में डेंस कैलोरी और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसीलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं या जिन्हें डायबिटीज है उनके लिए भी काजू फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें – किस कमी से आपको हर समय ठंड लगती है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में अधिक ठंड लगने के क्या कारण हैं
क्या किशमिश लिवर के लिए अच्छी है
किशमिश में नेचुरल शुगर, फाइबर और बायोफ्लेवेनॉइड्स नाम के तत्व होते हैं जिस चलते किशमिश खाने पर शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं जाती और शुगर लेवल बैलेंस बना रहता है. इसीलिए किशमिश (Raisins) हेल्दी शुगर सब्स्टिट्यूट कही जाती है. डॉक्टर की सलाह है कि जो लोग मोटे हैं और वजन कंट्रोल में करना चाहते हैं, फैटी लिवर है, जो ज्यादा शराब पिते हैं या जिन्हें सिरोसिस है उनके लिए किशमिश एक हेल्दी ऑप्शन है.
क्या फैटी लिवर में अखरोट खा सकते हैं?
अखरोट खाने पर शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं और विटामिन ई मिलता है. ये दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स हैं और इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ऐसे में लिवर को साफ करने में, लिवर डिटॉक्स करने में, लिवर सेल्स को रिपेयर और रिजुविनेट करने में अखरोट (Walnuts) मदद करते हैं. इसीलिए जिन लोगों को फैटी लिवर है या सिरोसिस है उन्हें अखरोट जरूर खाना चाहिए. एक दिन में 1-2 अखरोट ही खाएं. अखरोट को भिगोकर खाने पर इसके फायदे जल्दी दिखते हैं.
क्या फैटी लिवर में बादाम खा सकते हैं?
अखरोट की तरह ही बादाम भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऐसे में लिवर को डिटॉक्स और रिपेयर करने में बादाम फायदेमंद होता है. बादाम में कार्बोहाइड्रेट्स की तुलना में फैट, प्रोटीन और फाइबर ज्यादा मिलता है इसीलिए मुट्ठीभर बादाम खाने पर पेट भरने की फीलिंग आती है. यह वेट लॉस में एक अच्छा डाइटरी ऑप्शन भी है.
यह भी पढ़ें – मोतियाबिंद का पहला संकेत क्या है? आई सर्जन ने बताया मोतियाबिंद होने का मुख्य कारण क्या है और इसका इलाज कैसे होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
5 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
7 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
8 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
14 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines