Irritable Bowel Syndrome: पेट-आंतों की इस बीमारी से ओरी का हाल बेहाल? जानें इसके शुरुआती संकेत

Irritable Bowel Syndrome: बॉलीवुड सेलेब्रिटी ओरी ने हाल ही में बताया कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की बीमारी से गुजरना उनके लिए सबसे खराब एक्सपीरियंस था। जानिए कितनी घातक है यह बीमारी और कैसे पहचानें लक्षण।

irritable bowel syndrome

irritable bowel syndrome

Irritable Bowel Syndrome Symptoms: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कभी सुना है इस बीमारी का नाम? बॉलीवुड सेलेब्रिटी ओरी ने बताया कि कैसे इस बीमारी ने उनकी रातों की नींद उड़ा रखी है। इस समय अगर उनकी लाइफ में कोई सबसे बड़ी समस्या है तो वह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है। क्या है यह बीमारी, क्यों इस बीमारी से पीड़ित होते हैं लोग? यहां समझें इसके संकेत, बचाव और उपचार।

विज्ञापन

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम क्या है?

यह पेट और आंतों से जुड़ी एक घातक बीमारी है। इसमें पेट की बड़ी आंतें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में पेट में दर्द, गैस, जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। कई बार यह समस्या इतनी दिक्कतें देती हैं कि लोग खाना-पीना भी नहीं कर पाते। ऐसे में इस बीमारी के कारण, लक्षणों के बारे में और बचाव के तरीके जानना बहुत जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
irritable bowel syndrome symptoms

irritable bowel syndrome symptoms

इन संकेतों से करें पहचान:-

  • पेट में असहनीय दर्द
  • पेट में गैस और दस्त
  • पेट में मरोड़ या ऐंठन
  • मल में बलगम
  • कब्ज
  • उल्टियां
  • कमर दर्द
  • लो एनर्जी
  • यूरिन प्रॉब्लम
  • डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जायटी

ये भी पढ़ें- Talcum Powder Side Effects: बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है टैल्कम पाउडर; आप तो नहीं करते यूज?

विज्ञापन

क्या है इस बीमारी का कारण?

हालांकि इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। अगर मेडिकल टर्म्स में समझें तो इसके होने का कारण है:-

मांसपेशियों में संकुचन- आंतों में किसी प्रकार का तनाव रहना। अगर यह समस्या ज्यादा महसूस होती है तो पेट में गैस, कब्ज और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

नर्वस सिस्टम- ब्रेन की नसें भी डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी होती हैं। यदि पाचन क्रियाओं में किसी प्रकार की दिक्कतें उत्पन्न होती हैं तो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है।

संक्रमण- इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की बीमारी डायरिया से भी हो सकती है। कई बार डायरिया का बैक्टीरिया ज्यादा घातक रूप से पेट में अटैक कर सकता है, जिससे यह बीमारी होती है।

विज्ञापन

स्ट्रेस- जो लोग ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, वे इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। खासकर वे लोग जिन्होंने बचपन में किसी तरह के स्ट्रेस और टेंशन को महसूस किया है।

कब करवाएं इलाज?

इस बीमारी को समझने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इन संकेतों के दिखते ही डॉक्टर से बात करें।

विज्ञापन
  • वजन कम होना
  • आयरन या खून की कमी
  • मल में खून आना
  • खाना निगलने में परेशानी होना
  • रात में डायरिया की समस्या होना

ये भी पढ़ें- Cryptic Pregnancy: सावधान! प्रेग्नेंट होने के बाद भी बेबी बंप का दिखाई न देना है खतरे का संकेत, जानें कैसे 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ