Irregular Periods Remedies: बदलते लाइफस्टाइल का असर कहीं न कहीं हमारी बॉडी पर दिखने लगता है। खासतौर पर महिलाओं को अपने खानपान से लेकर रहन सहन तक का खास ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। इसका एक कारण हर महीने होने वाले पीरियड्स हैं। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स हर महीने एक जैसी डेट पर आते हैं, लेकिन अगर आपको कभी पीरियड्स हो जाते हैं तो इसका एक कारण आपका गलत मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) का सही न होना है, जिसे अनियमित पीरियड्स भी कहा जाता है।
अगर आप अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। समय पर पीरियड्स न होना एक अच्छा संकेत नहीं होता है, लेकिन इस समस्या का समाधान पाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। बस इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही अपने डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जोड़ना चाहिए जो अनियमित पीरियड्स की समस्या ठीक कर सकती हैं।
अनियमित पीरियड्स से मिलेगा छुटकारा
अनानास का इस्तेमाल खासतौर पर वजन कम करने के लिए काफी किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसका सेवन करके अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अनानास यानी पाइनएप्पल (Benefits of Eating Pineapple for a Woman ) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मिनरल, प्रोटीन, एंटीइंफ्लेमेटरी, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
फायदा पाने के लिए ऐसे करें अनानास का सेवन
रोजाना अपनी डाइट में अनानास को आप शामिल कर सकती हैं। महिलाओं को इसका 25 से 50 मिली लीटर जूस का सेवन करना चाहिए। इसके जूस में आपको अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने पर आपको लाभ देखने को मिल सकता है।
Pineapple Eating Benefits
- हड्डियों और मांसपेशियों के लिए अनानास का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
- महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए अनानास फायदेमंद हो सकता है।
- अनानास के इस उपाय को करने से पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है।
- सर्जरी, चोट या पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन में आराम मिलता है।
- ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है।
- वजन कम करने के लिए भी अनानास को काफी अच्छा माना जाता है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines