Irregular Periods की समस्या हैं परेशान? ये फल करके दिखाएगा कमाल! जानें...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Irregular Periods Remedies: बदलते लाइफस्टाइल का असर कहीं न कहीं हमारी बॉडी पर दिखने लगता है। खासतौर पर महिलाओं को अपने खानपान से लेकर रहन सहन तक का खास ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। इसका एक कारण हर महीने होने वाले पीरियड्स हैं। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स हर महीने एक जैसी डेट पर आते हैं, लेकिन अगर आपको कभी पीरियड्स हो जाते हैं तो इसका एक कारण आपका गलत मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) का सही न होना है, जिसे अनियमित पीरियड्स भी कहा जाता है।
अगर आप अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। समय पर पीरियड्स न होना एक अच्छा संकेत नहीं होता है, लेकिन इस समस्या का समाधान पाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। बस इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही अपने डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जोड़ना चाहिए जो अनियमित पीरियड्स की समस्या ठीक कर सकती हैं।
अनानास का इस्तेमाल खासतौर पर वजन कम करने के लिए काफी किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसका सेवन करके अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अनानास यानी पाइनएप्पल (Benefits of Eating Pineapple for a Woman ) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मिनरल, प्रोटीन, एंटीइंफ्लेमेटरी, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रोजाना अपनी डाइट में अनानास को आप शामिल कर सकती हैं। महिलाओं को इसका 25 से 50 मिली लीटर जूस का सेवन करना चाहिए। इसके जूस में आपको अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करने पर आपको लाभ देखने को मिल सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: