Iron Deficiency Foods: क्या आपको बर्फ चबाने की आदत है या फिर बार-बार ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, आइस क्यूब या ठंडा पानी पीने का मन करता है, तो यह सही नहीं है। अगर यह आदत किसी को लम्बे समय से बनी हुई है और छोड़ना मुश्किल महसूस हो रहा है, तो समझ जाइए कि ये कोई फूड क्रेविंग नहीं बल्कि एक शारीरिक संकेत होता है, जो आयरन की कमी के बारे में बताता है। आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो सकती है। इसलिए, इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बर्फ चबाना और आयरन का संबंध
दरअसल, मेडिकल भाषा में बर्फ चबाने की आदत को पिका (Pica) कहा जाता है। इसमें इंसान को ऐसी चीजों को खाने की आदत होती है, जिनमें पोषण नहीं होता, जैसे मिट्टी, चॉक या बर्फ। ऐसा तब होता है, जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है। इससे दिमाग और नर्वस अलग-अलग तरीकों से संकेत देते हैं कि उसे बर्फ चबाना या ऐसी कोई और आदत है।
ये भी पढ़ें- सावन में सात्विक डाइट से मिलेंगे कई फायदे, दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेंगे ये 3 सुपरफूड्स
कैसे लगाएं पता?
स्वास्थ्य विभाग भी इसकी कमी को लगातार उजागर कर रहा है क्योंकि भारत में महिलाओं के अंदर आयरन की कमी एक बड़ी समस्या बन रही है। अगर आपको भी पता करना है कि आयरन आपके शरीर में कितना है, तो आप सीबीसी, TIBC और सीरम फेरिटिन टेस्ट करवा सकते हैं।
आयरन की कमी को कैसे दूर करें?
अगर आपको इस तत्व की कमी बहुत ज्यादा हो रही है, तो मेडिकल हेल्प या दवा की मदद लेनी पड़ सकती है। अगर सीमित तौर पर इसकी कमी हो रही है, तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, यदि शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना है, तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में विटामिन-सी को भी शामिल करें। इसके साथ-साथ कैफीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करें।
इन फूड्स का सेवन फायदेमंद
- खाली पेट काली किशमिश या मुनक्का भिगोकर उसका पानी पिएं।
- छुहारा और तिल वाला दूध पिएं।
- इमली का सेवन करें।
- सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाएं।
- पालक, चुकंदर, अनार, दालें, गुड़ और सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines