---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

International Women Day 2025: क्या 15 साल की लड़कियों को भी होता है PCOS? जानें एक्सपर्ट से

International Women Day 2025: महिलाओं में पीसीओडी और पीसीओएस की समस्या बहुत सामान्य है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, PCOS की बीमारी होने की भी एक उम्र होती है। मगर क्या यह फैक्ट सही है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

---खबर नीचे जारी है---

International Women Day 2025: पीसीओडी और पीसीओएस, दो ऐसी मेडिकल सिचुएशन्स हैं, जो महिलाओं को प्रभावित करती हैं। वैसे तो यह ऐसी समस्याएं हैं, जो फीमेल्स के हार्मोनल इंबैलेंस पर निर्भर करती हैं। मगर क्या आप जानते हैं PCOD यानी की पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, जिसे एक लाइफटाइम प्रॉब्लम मानी जाती है, वह किन-किन महिलाओं को हो सकती है। कई बार इस सिंड्रोम को एक तय उम्र के पैमाने पर मापा जाता है, जिसमें 20 से अधिक आयु की महिलाएं, शामिल होती हैं। हाल ही में डॉक्टर अंजली कुमार एक पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि पीसीओएस 10वीं और 11वीं में पढ़ने वाली लड़कियों में भी हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

क्या सच में 10वीं-11वीं में भी हो सकता है PCOS?

भारत की टॉप गाइनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर अंजली कुमार, डॉक्टर पाल के पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि पीसीओएस की समस्या दुनिया की हर 5 महिलाओं में से 1 को हो सकती है। इसमें उम्र मायने रखती है लेकिन अब की लाइफस्टाइल में कम उम्र की महिलाओं या लड़कियों के साथ भी यह स्थिति हो सकती है। दरअसल, इसके पीछे एस्ट्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होता है। यह हार्मोन 10वीं या 11वीं कक्षा की लड़कियों में समय से पहले इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि उनमें भी पढ़ाई का, रिजल्ट का, सही करियर और पर्सनल लाइफ का स्ट्रेस होता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

BPO सेक्टर की महिलाएं भी पीड़ित

डॉक्टर अंजली पॉडकास्ट शो में यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपने करियर में यह पाया कि जो महिलाएं बीपीओ सेक्टर में काम कर रही हैं, उन्हें भी PCOS जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन महिलाओं को भी स्ट्रेस और वर्किंग प्रेशर इतना रहता है कि पीसीओडी और पीसीओएस जैसी समस्याएं इनके लिए आम हैं।

---खबर नीचे जारी है---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पीएसआरआई (PSRI) अस्पताल की कंसल्टेंट गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर अमोदिता आहूजा बताती हैं कि पीसीओएस की समस्या आमतौर पर 20 साल की आयु के बाद की महिलाओं को प्रभावित करती है लेकिन जरूरी नहीं कि यह इस उम्र के बाद ही हो। वह कहती हैं कि आजकल के लाइफस्टाइल में खान-पान की बिगड़ती हुई आदतों के चलते हर उस लड़की को यह समस्या हो सकती है, जो प्यूबर्टी पार कर चुकी हैं यानी जिन्हें पीरियड्स शुरू हो चुके हैं। अब पीरियड्स शुरू होने की उम्र में भी काफी परिवर्तन देखा गया है। पहले लड़कियों को 15 या 16 साल की उम्र में पीरियड शुरू होते थे लेकिन अब 11-12 साल की आयु में भी लड़कियों को पीरियड हो जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

PCOS के कुछ संकेत

डॉक्टर बताती हैं कि पीसीओएस के शुरुआती संकेतों के बारे में:-

  • अनियमित पीरियड्स या 2-3 महीने लगातार पीरियड्स न होना।
  • चेहरे पर खासतौर पर जबड़े के इलाकों में बाल आना।
  • फेस पर बहुत ज्यादा पिंपल्स निकलना।
  • बहुत ज्यादा हेयरफॉल होना।

PCOS से बचाव के उपाय

महिलाओं को इस समस्या से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल सुधारनी होती है। सही लाइफस्टाइल शरीर के हार्मोन्स के स्तर को संतुलित रखती है। इसके लिए संतुलित और पौष्टिक आहार खाएं। पर्याप्त नींद लें। शारीरिक व्यायाम करना भी जरूरी है। पीरियड्स में अगर कोई प्रॉब्लम हो रही हैं, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 06, 2025 12:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola