हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

International Women Day 2025: महिलाओं की सेहत से जुड़े मिथकों के बारे में जरूर जानें

International Women Day 2025: महिलाओं की सेहत से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर वुमेन हेल्थ से जुड़े कुछ मिथकों से रूबरू करवाते हैं।

विज्ञापन

International Women Day 2025: महिलाओं की सेहत को लेकर कई गलत धारणाएं समाज में मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ बातें सही और तथ्यों से मेल खाती हैं, तो वहीं कुछ बातें बिल्कुल ही फर्जी और बिना ठोस सबूतों के लोगों के बीच प्रचलित हैं। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल इस खास मौके पर हम आपको महिलाओं और उनसे जुड़े कुछ हेल्दी फैक्ट्स के बारे में बताते हैं। रिपोर्ट में जानिए ये फैक्ट्स कितने सही हैं और कितने गलत।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन बताती हैं कि सोसायटी में महिलाओं की सेहत को लेकर कई बातें चलती हैं, जैसे कि पीरियड्स में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है। यह एक मिथक है, एक्सरसाइज करने से ब्लोटिंग, क्रैम्प्स और पीएमएस की समस्या में राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

कुछ अन्य मिथक

1. बर्थ कंट्रोल पिल से वेट गेन- यह भी काफी कॉमन मिथक है कि महिला अगर गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं, तो उससे उनका वजन बढ़ता है। हां, यह सही है कि इन गोलियों के कुछ दुष्प्रभाव होते हैं, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ता है। मगर इन पिल्स को खाने से ही सिर्फ वजन बढ़े, ऐसा मानना सही नहीं है।

2. पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी में नहीं करनी चाहिए- जी हां, कई महिलाओं के बीच यह बात भी फैली हुई है कि गर्भावस्था में पेल्विक से जुड़ी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे लेबर पेन में बढ़ोतरी होती है। जबकि इसके विपरीत ऐसा करने से डिलीवरी में आसानी होती है।

विज्ञापन

3. 40 के बाद गर्भधारण न कर पाना- यह बिल्कुल ही गलत धारणा है। महिलाएं जबतक मेनोपॉज से नहीं गुजरतीं वे गर्भधारण कर सकती हैं। हां, ज्यादा उम्र होने पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन सही देखभाल से प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है और यह सफल भी रहती है।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola