---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

International Women Day 2025: महिलाएं भूलकर भी इग्नोर न करें ये 3 बीमारियां, गलत इलाज पड़ेगा भारी

International Women Day 2025: महिलाओं को हृदय रोग, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज जैसी गंभीर हेल्थ कंडीशन्स से गुजरना पड़ता है। इन बीमारियों का इलाज अगर सही न हो, तो महिलाओं की सेहत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। आइए इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर जानते हैं महिलाओं में सबसे अधिक अनदेखी की जाने वाली बीमारियों के बारे में।

---विज्ञापन---

International Women Day 2025: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल यह दिन 8 मार्च को ही मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के प्रति सम्मान और उपलब्धियों के लिए समर्पित किया गया है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती हैं और आज पुरुषों जितनी ही आत्मनिर्भर और सफल हैं। महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक स्वास्थ्य समस्या यह है कि इनमें कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं, जिसका गलत उपचार इनकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इसमें और भी ज्यादा गंभीरता का विषय यह है कि इन रोगों का इलाज पुरुषों पर जितना नकारात्मक नहीं पड़ता, उससे कहीं ज्यादा महिलाओं पर पड़ता है। इन रोगों में हार्ट डिजीज, ऑटोइम्यून बीमारियां शामिल हैं। आइए इस गंभीर स्थिति के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों होता है ऐसा?

महिलाओं में इन बीमारियों के गलत निदान होने के पीछे कई कारण शामिल हैं, जैसे कि कई बार बीमारी ऐसी होती है, जो पुरुषों में आम होती है, इस वजह से महिलाओं के अंदर समझने में परेशानी होती है। एक कारण अलग-अलग लक्षणों के दिखने का भी है। अन्य कारण यह भी है कि कई बार दवाएं भी पुरुषों और महिलाओं की हेल्थ कंडीशन के हिसाब से बदल जाती हैं जबकि बीमारी सामान्य होती है। महिलाओं में अक्सर गंभीर बीमारियों के संकेतों में हार्मोनल चेंज, स्ट्रेस और तनाव दिखाई देते हैं, जिसे अमूमन लोग मेंटल हेल्थ से जोड़ते हैं। इन बीमारियों का गलत इलाज होने का एक कारण स्वास्थ्य सेवाओं में रिसर्च और स्टडी की कमी भी है।

---विज्ञापन---

कौन-कौन सी हेल्थ प्रॉब्लम्स का होता है गलत इलाज?

1. हार्ट डिजीज (Heart Disease)

हृदय रोग महिलाओं की बढ़ती मृत्युदर का प्रमुख कारण है, फिर भी इसके लक्षणों को अक्सर गलत समझा जाता है। पुरुषों में अक्सर दिल के दौरे के दौरान सीने में दर्द का अनुभव होता है, वहीं महिलाओं में मतली, थकान, चक्कर आना, जबड़े में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई बार फीमेल्स में दिखने वाले ये संकेत अलग बीमारियों जैसे कि अपच की स्थिति में नजर आते हैं। इसलिए, इसे हार्ट अटैक का इशारा समझने में दिक्कत होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

2. एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

---विज्ञापन---

यह भी एक दर्दनाक स्थिति होती है जिसमें महिला के गर्भाशय में दर्द, ऐंठन और बाउल सिंड्रोम की समस्या होती है। इस बीमारी से लाखों महिलाएं पीड़ित हैं, जिसका सटीक इलाज अधिकतर महिलाओं को नहीं मिल पाता है। इसका गलत इलाज होने का एक कारण यह है कि कई बार इस बीमारी का सालों तक पता नहीं चल पाता है और हम सही उपचार प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

International Women Day 2025

---विज्ञापन---

3. कैंसर

महिलाओं में होने वाली सबसे ज्यादा एक्टिव और जानलेवा बीमारी कैंसर है। भारत में ब्रेस्ट कैंसर से कई महिलाएं पीड़ित भी हैं। इसके लक्षण ऐसे होते हैं, जो अन्य बीमारियों से सीधे तौर पर मेल खाते हैं। जैसे कि पेट फूलना, पीठ दर्द और अनियमित पीरियड्स, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं और हार्मोनल चेंजेस। इसके संकेत इतने ज्यादा मिनिमल होते हैं कि समझने में काफी देर हो जाती है और इलाज भी देरी से होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 08:19 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola