सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी, वर्किंग वूमेन हो या हाउस वाइफ अपनाएं ये 7 टिप्स

International Women’s Day And Healthy Lifestyle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर बात करते हैं, महिलाओं के हेल्दी लाइफस्टाइल की। आजकल की वर्किंग वूमेन और हाउस वाइफ बिजी रुटीन के बीच अपनी हेल्थ का ध्यान कैसे रखें? इसे लेकर कुछ टिप्स सुझाए गए हैं, जिन्हें अपना महिलाएं स्वस्थ रह सकती हैं।

healthy lifestyle tips

हेल्दी लाइफस्टाइल Image Credit: Freepik

विज्ञापन

अच्छी हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है और महिलाएं इन चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हैं। अच्छी हेल्थ के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं है। महिलाएं खुद हेल्दी रहेंगी, तभी अपनों को हेल्दी रख पाएंगी। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाया जाए तो इन टिप्स को अपनाकर डेली रुटीन में शामिल करें और फायदे खुद देखें।

विज्ञापन

डेली वर्कआउट

अगर नियमित रूप से व्यायाम नहीं कर पाते तो वर्कआउट को रूटीन बनाएं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर उस तरह काम करना बंद कर देता है, जैसे वह 20 की उम्र में करता था। 35 की उम्र के बाद महिला को वर्कआउट पर खास ध्यान देना चाहिए। समय के साथ-साथ हड्डियों का मांस भी कम होने लगता है। हड्डियां पतली और हल्की होने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। इसलिए डेली वर्कआउट करें। शरीर मजबूत रहेगा।

बैलेंस डाइट 

डाइट में ढेर सारी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। वे फाइबर, प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ज्यादा चीनी खाने से बचें, क्योंकि इसमें कोई जरूरी पोषक तत्व नहीं होता। मोटापा, हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

हेल्दी फैट 

हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए सैचुरेटेड फैट की जगह जैतून का तेल, एवोकैडो तेल, फैटी फिश, नट्स और बीजों का इस्तेमाल करें। हेल्दी फैट से खराब कोलेस्ट्रॉल को और वजन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

हाइड्रेट 

भरपूर पानी पीने से वजन कम करने, पाचन को बढ़ावा देने, मूड में सुधार करने में मदद मिलेगी। कभी-कभी सादा पानी पीने की बजाय तरबूज या संतरे का जूस पी सकते हैं।

विज्ञापन

माइंडफुलनेस

माइंडफुलनेस को कई हेल्थ बेनिफिट्स से जोड़ा गया है। यह तनाव और चिंता के लेवल को कम करने, फोकस पॉवर में सुधार करने, दिमाग में ग्रे मैटर को बढ़ाने और पुराने दर्द को मैनेज करने में मदद करता है।

विज्ञापन

रेगुलर हेल्थ चेकअप 

चाहे कितनी भी व्यस्त दिनचर्या हो, महिलाएं अपने डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लें और अपनी रेगुलर प्रॉपर जांच करवाएं। महिलाओं को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें पैप स्मीयर (गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जांच के लिए एक टेस्ट होता है), टीकाकरण और ब्रेस्ट परीक्षण कब कराना चाहिए।

फैमिली हेल्थ हिस्ट्री 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, न केवल जानना जरूरी है, बल्कि उन बीमारियों पर नजर रखना भी जरूरी होता है, जिनके जेनेटिक रूप से विकसित होने का खतरा रहता है। महिलाओं को यह भी पता होना चाहिए कि परिवार के एक मेंबर को किस उम्र में कोई बीमारी हुई है तो उस उम्र से काफी पहले उन्हें अपनी और दूसरे मेंबरों की जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ