How Much Salt Is Needed In A Day For A Person : काफी लोग होते हैं जो सब्जी को खाने से पहले ही उसमें नमक मिला लेते हैं। यह टेस्ट किए बिना कि उसमें नमक सही मात्रा में है या नहीं। यह एक गलत तरीका है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें। Indian Council of Medical Research (ICMR) का कहना है कि ज्यादा नमक खाने से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही ICMR ने सफेद के अलावा दूसरी तरह के नमक के इस्तेमाल को लेकर भी बताया है।
पहले जानें नमक के बारे में
नमक का रासायनिक फॉर्मूला NaCl होता है। इसमें दो तत्व सोडियम और क्लोराइड होते हैं। इसलिए नमक को सोडियम का बड़ा सोर्स कहते हैं। साधारण नमक में 40 फीसदी साेडियम और 60 फीसदी क्लोराइड होता है। शरीर को इन तत्वों को जरूरत होती है। शरीर को रोजाना की डाइड में जितने सोडियम की जरूरत होती है, उसका मुख्य सोर्स नमक ही है। शरीर के लिए सोडियम पानी और दूसरे लिक्विड के बैलेंस के लिए जरूरी है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस बनाकर रखता है। सोडियम के साथ पोटेशियम भी जरूरी है।
ज्यादा नमक खाने से बचें।
कितना नमक है काफी
ICMR के मुताबिक सभी प्रकार के खाने में सोडियम होता है। किसी भी शख्स को एक दिन में 5 ग्राम (एक छोटा चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। ICMR ने एक डेटा का हवाला देते हुए बताया है कि देश में लोग रोजाना 3 ग्राम से 10 ग्राम के बीच नमक खाते हैं। 45 फीसदी लोग रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक खाते हैं। वहीं एक शख्स के लिए दिन में 2 ग्राम पोटेशियम काफी है।
ICMR ने जताई चिंता
ICMR के मुताबिक देश में लोग सोडियम ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं जबकि पोटिशियम खाने की मात्रा लगातार कम होती जा रही है। इसे लेकर ICMR ने चिंता जाहिर की है। ICMR का कहना है कि सोडियम के साथ पोटेशियम भी उचित मात्रा में लेना चाहिए।
हो सकती हैं ये बीमारियां
वे शख्स जो नमक यानी सोडियम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं उन्हें ये बीमारियां हो सकती हैं:
- हाई ब्लड प्रेशर
- हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क
- किडनी की समस्या
यह भी पढ़ें : खुशबू वाले सेनेटरी पैड सेहत के लिए खतरनाक, एक्सपर्ट ने कहा- इन्फेक्शन के साथ हो सकती है यह जानलेवा बीमारी
काला नहीं, यह नमक है शुद्ध
काफी लोग मार्केट में मिलने वाले सफेद नमक की जगह दूसरा नमक इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर कोई गाइडलाइन नहीं है कि कौन-सा नमक इस्तेमाल करें और कौन-सा नहीं। हालांकि ICMR ने सेंधा नमक और काला नमक के बारे में बताया है। ICMR का कहना है कि मार्केट में सेंधा नमक, काले नमक के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होता है।
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
5 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
7 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
10 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
11 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
14 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines