Constipation Treatment: पेट से जुड़ी कई दिक्कतों में से एक है कब्ज की दिक्कत. कब्ज (Kabj) होने पर मल कड़ा हो जाता है जिसके कारण व्यक्ति अगर टॉयलेट में घंटों तक भी बैठता है तो पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है. इसके अलावा, पेट में भारीपन महसूस होता है, पेट दर्द रहता है और दिनभर असहजता महसूस होती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी मलत्याग करने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं और कब्ज से परेशान हैं तो यहां जानिए रसोई की वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें खाने पर कब्ज की दिक्कत से राहत मिल सकती है. इन चीजों का सेवन करने पर टॉयलेट पर बैठते ही पेट साफ हो जाएगा. तुरंत आजमाकर देख लीजिए ये घरेलू उपाय (Home Remedies).
कब्ज दूर करने का रामबाण उपाय | Constipation Home Remedies
कब्ज से राहत पाने के लिए घर की सिर्फ 2 चीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. ये चीजें नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करती हैं. ये चीजें हैं दूध (Milk) और घी. आपको करना बस इतना है कि एक कप गर्म दूध में एक चम्मच भरकर घी (Ghee) डालना है और मिलाकर पी लेना है. रात के समय इस दूध को पीकर सोने पर अगले दिन पेट आसानी से साफ हो जाएगा और ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें – पॉल्यूशन में नशे का तड़का…Delhites को दे रहा प्रोस्टेट कैंसर, बचाव के लिए जरूरी ये कदम
अलसी के बीज भी आ सकते हैं काम
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर अलसी के बीज खाने पर कब्ज से राहत मिल सकती है. अलसी के बीजों को पीसकर इन बीजों का पाउडर बनाया जा सकता है. इस पाउडर को दही में डालें और मिलाकर खाएं. कब्ज कम होने में असर दिखने लगेगा.
पीकर देखें अदरक का जूस
कब्ज से परेशान हैं तो अदरक का जूस पीकर देखें. अदरक का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे पीने पर ना सिर्फ कब्ज की दिक्कत कम होती है बल्कि इससे कब्ज के कारण होने वाले पेट के दर्द से राहत मिलती है.
सौंफ के दाने दिखाएंगे असर
सौंफ के दाने (Fennel Seeds) नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं. इन दानों को चबाकर खाएं या फिर सौंफ का पानी बनाकर पिएं. सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के दाने डालें और उबालकर छान लें. इस हल्के गर्म पानी को कुछ दिन पीने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती से लेकर रिकवरी के लिए जरूरी विटामिन-डी, ये हैं 7 संकेत, ऐसे दूर होगी कमी
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines