हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Inflammatory Bowel Disease: क्यों होती है आंतों में सूजन? डॉक्टर ने बताए लक्षण, घरेलू उपाय भी जानें

Inflammatory Bowel Disease: आंतों में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खान-पान मुख्य रूप से शामिल है। आंतों में सूजन होने से पेट फूलने और अपच की समस्या होती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस समस्या का सही उपचार और लक्षण।

विज्ञापन

Inflammatory Bowel Disease: आंतें हमारे पेट और अंदरूनी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। इसका काम पाचन क्रिया को सुधारना है। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है और मल-मुत्र को इकट्ठा करके त्यागने में सहायता प्राप्त होती है। हमारे शरीर में दो प्रकार की आंतें होती हैं, एक छोटी और एक बड़ी। इन्हें अंग्रेजी में स्मॉल और बिग इंटेस्टाइन कहते हैं। स्मॉल इंटेस्टाइन यानी छोटी आंतों का काम खाने को तोड़ना और पचाने में मदद करना ताकि शरीर को पोषण मिल सक। बड़ी आंतों का काम पानी और इलैक्ट्रोलाइट्स को शरीर तक पहुंचाना है। कई बार आंतों में सूजन होने से खाना पचने में दिक्कत होती है, जिससे पेट में गंदगी जमा होने लगती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं आंतों में सूजन के कारण और लक्षणों के बारे में।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेरिटेज अस्पताल के डॉक्टर सौम्यालीन रॉय, जो कि IBD डिजीज के एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि इंफ्लामेटरी बोअल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease) का मतलब है आंतों में सूजन से हुआ संक्रमण। इसके दो प्रकार होते हैं, पहला क्रोहन सीरिज डिजीज और दूसरा अल्सरेटिव कोलाइटिस ( Ulcerative Colitis)। यह डिजीज पहले एक तय उम्र यानी कि 30 से 40 वर्ष के बीच हुआ करती थी, जिसे मिडिल एज कहते हैं। मगर अब लाइफस्टाइल के कारणों के चलते किसी भी उम्र के लोगों को यह होने लगा है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

आंतों में सूजन होने के कारण

डॉक्टर कहते हैं कि आंतों में सूजन से गट हेल्थ बिगड़ती है, इसका प्रमुख कारण लाइफस्टाइल भी है।

  • खराब खान-पान से गट हेल्थ बिगड़ती है।
  • तनाव लेने से।
  • वायु प्रदूषण की वजह से।
  • कुछ हानिकारक दवाओं के साइड-इफेक्ट्स से।
  • पर्याप्त नींद न लेना और पानी न पीना भी इसमें शामिल हैं।

आंतों में सूजन के संकेत

  • स्टूल में खून आना।
  • बार-बार मल त्याग करना।
  • पेट में गैस बने रहना।
  • बुखार होना।
  • अपच की समस्या।
  • पेट में दर्द और ऐंठन।
  • वजन कम होना।
  • उल्टी महसूस करना।

कैसे सही करें यह समस्या?

एक्सपर्ट कहते हैं कि आंतों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए आपको कुछ आदतों का पालन करना होता है, जिसमें सही खान-पान शामिल है। ये हैं कुछ टिप्स:

विज्ञापन

1. डाइट में दही और छाछ पिएं। इनमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो कि आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

2. प्याज-लहसुन खाएं। इन दोनों फूड्स में आंतों की सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं और ये बैड बैक्टीरिया को भी नष्ट करते हैं।

विज्ञापन

3. साबुत अनाज खाएं, इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साबुत अनाजों के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और आप अनहेल्दी इटिंग से बचते हैं। डाइट में ताजी हरी सब्जियों और फलों को भी शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola