हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gluten Free Food Benefits: डाइट में शामिल करें ग्लूटेन फ्री फूड्स, वेट लॉस के साथ-साथ डाइजेशन भी होगा मजबूत

विज्ञापन
Gluten Free Food Benefits

Gluten Free Diet For Non Celiacs: आज के समय में ग्लूटेन फ्री आहार का चलन तेजी से बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लूटेन फ्री आहार वजन घटाने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ग्लूटेन फ्री डाइट से आप डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

ग्लूटेन एक प्रोटीन होता है जोकि गेहूं, जौ और राई में अच्छी मात्रा में भरपूर होता है। इसलिए आजकल फिटनेट फ्रीक लोग ग्लूटेन युक्त फूड खाने से परहेज करते हैं। इससे आपके शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे आपको जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं ग्लूटेन फ्री खाने के फायदे-

अभी पढ़ें – Egg for Weight Loss: केवल 10 दिनों में पेट की चर्बी को छूमंतर कर देंगा अंडा, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

विज्ञापन

ग्लूटेन फ्री खाने के लाभ
वेट लॉस

ग्लूटेन फ्री फूड्स के सेवन से आपको वेट लॉस में आसानी होती है। ग्लूटेन फ्री डाइट में जंक फूड या बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। ग्लूटेन फ्री आहार में लो कैलोरी मौजूद होती है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। ग्लूटेन फ्री अहार में जई, मक्का और किनुआ जैसे फूड्स शामिल होते है।

एनर्जी बूस्टर

गेहूं के सेवन से आपका शरीर आलस का शिकार होने लगता है। लेकिन ग्लूटेन फ्री डाइट के सेवन से आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बेहतर बना रहता है। ग्लूटेन फ्री खाने से आपका शरीर थकान और सुस्ती से दूर हो जाता है जिससे आप एक्टिव फील करते हैं।

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन

अगर आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- गैस, कब्ज, पेट फूलना या दस्त आदि से परेशान रहते हैं तो आप अपने आहार में ग्लूटेन फ्री चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है। कई रिसर्च के मुताबिक ग्लूटेन फ्री आहार से आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

अभी पढ़ें – Thyroid Control: ये 5 चीजें थायराइड कंट्रोल करने में होती हैं मददगार, दवा खाने की नहीं पड़ती जरूरत

विज्ञापन

जोड़ों के दर्द में रिलीफ

कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है जिससे उनके शरीर में सूजन और दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में जोड़ों का दर्द, घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द और कलाई में दर्द की समस्या होने लगती है। लेकिन ग्लूटेन फ्री आहार के सेवन से आपको दर्द में राहत मिलती है।

ग्लोइंग स्किन

ग्लूटेन के सेवन से कई लोगों को स्किन एलर्जी होने लगती है जिससे आपकी स्किन पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है। इससे आपकी स्किन पर फफोले पड़ने लगते हैं। ग्लूटेन फ्री के सेवन से आपकी स्किन संबंधी समस्या खत्म होने लगती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola