Foods to boost Immunity In Winter: कुछ ही दिन पहले देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई, जिससे भारते के कई राज्यों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो रहे हैं। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियो में फिट रहने के लिए लोगों को पहनावे से लेकर खानपान तक में बदलाव करना पड़ता है।
इस मौसम में संक्रमण और गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना काफी जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विटामिन-सी युक्त फूड्स
विटामिन-सी इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फूड्स संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और कीवी जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं, जिससे आप सर्दियों में होने वाले मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
शकरकंद
स्वाद से भरपूर शकरकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम से भी भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मददगार है, इसके अलावा शकरकंद खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
अंडे
अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर आप रोजाना अपने आहार में 1-2 अंडे खाते हैं, तो इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
नट्स
पोषक तत्वों से भरपूर नट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, किशमिश आदि शामिल कर सकते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलिक एसिड, नियासिन और विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करेंगे।
हल्दी वाला दूध
आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि हल्दी वाला दूध पीने से व्यक्ती बीमारियों से कोसों दूर रहता है। आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पिएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
2 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines