Home Remedies For Teeth Whitening: आपके दांत चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। लेकिन अगर ये पीले हो जाएं तो इससे आपकी पर्सनेलिटी पर सीधा असर पड़ता है जिसकी वजह से आप लोगों के बीच खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। दरअसल पीले दांत आपकी खूबसूरती को तो बिगाड़ते ही हैं साथ ही इससे आपके मुंह में कई बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए पीले दांतों से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपचार लेकर आए हैं। इससे आपके दांत मोती की तरह चमकदार हो जाते हैं। इतना ही नहीं इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आपके दांत बेहद मजबूत और हेल्दी भी बनते हैं, तो चलिए जानते हैं दांतों को चमकाने के घरेलू उपचार-
अभी पढ़ें – डैंड्रफ की समस्या ने कर दिया है परेशान? तो घी के इस्तेमाल से चुटकियों में दूर करें
दांतों को चमकदार बनाने के घरेलू उपाय-
बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें
दाग धब्बों को दूर करने में बेकिंग सोडा बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदों डालें। फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।इसके बाद आप इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर कुछ मिनट तक दांतों को ब्रश करें। फिर आप मुंह को पानी से वॉश कर लें।
ऑयल पुलिंग करें
ये एक आयुर्वेदिक तकनीक है जोकि काफी फेमस भी है। इसके लिए आप 1 बड़े चम्मच तिल, नारियल या जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिला लें। फिर आप तेल के इस मिक्चर को अपने मुंह में भरकर करीब 20 मिनट तक घूमाएं। इससे आपके दांतो की सड़न भी दूर होती है। इसके साथ ही इससे आपको मोती जैसे चमकदार दांत भी प्राप्त होते हैं।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड उपयोग करें
ये एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है जिसको अपनाकर आप कम बजट पर अपने दांतों को सफेदी की तरह चमका सकते हैं। इसके लिए आप 3-5% हाइड्रोजन पेरोक्साइड को आधा कप पानी में डालकर मिला लें। फिर आप इस मिक्चर को अपने मुंह में डालकर करीब 30-60 सेकेंड तक घुमाएं। इसके बाद आप इसको मुंह से निकालकर अपने हाथों से दांतों को ब्रश करें। फिर आप अपने मुंह को पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें।
एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करें
अगर आप हमेशा अपने दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं तो इसके लिए एक्टिवेटेड चारकोल मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गीले टूथब्रश को पाउडर एक्टिवेटेड चारकोल में अच्छे से डुबोएं। फिर आप इससे अपने दांतों को करीब 1-2 मिनट तक ब्रश कर लें। इसके बाद आप अपने मुंह को पानी से वॉश कर लें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines