Coriander Leaf Benefits: सर्दियों के मौसम में सब्जियों की खूबसूरती बढ़ाने वाला हरा धनिया कितना फायदेमंद होता है यह बहुत कम लोग ही जानते हैं। धनिया न केवल सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके बिना सब्जियों को अधूरा माना जाताा हैं और इसलिए लोग इसे अब हर मौसम में यूज करने लगे हैं। कुछ लोग धनियापत्ती को सलाद के रूप में भी खाते है।
सेहत के लिहाज से धनिया बहुत फायदेमंद होता है। हरे धनिया में विटामिन ए, बी, सी, के, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम , सोडियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इन पोषक तत्वों से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं और ये सेहत को कई फायदे देते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आखिर हरे धनिया को खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
हरे धनिया के फायदे
पाचन और आंत के लिए फायदेमंद
जिन लोगों के पाचन तंत्र में गड़बड़ी और आंत की बीमारी उन्हें हरे धनिया को खाना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका पेट फिट रहेगा और भीख भी लगेगी। साथ ही इससे आंत की बीमारी से भी राहत मिलेगी।
ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
अगर आप अपने खाने में परे धनिया को लेते हैं, तो इससे ऐसे एंजाइम एक्टिव होते हैं, जिससे आपको ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे डायबिटीज कंट्रोल होती है और आप हमेशा फिट रहेंगे।
दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद
हरे धनिया को खाने से गैर-जरूरी एक्सट्रा सोडियम पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है और आपका शरीर अंदर से फिट रहता है। साथ ही हरे धनिया का सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है और आप फिट रहते हैं।
इम्यूनिटी पावर बढेगी
हरे धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल से होने वाले सेल्यूलर डैमेज को रोक देते हैं और इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है और आप फिट महसूस करते हैं।
और पढ़िए –Tulsi Benefits in Winter: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है तुलसी, ऐसे शुरू करें सेवन
लिवर के लिए फायदेमंद
कुछ लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है, इसके लिए आप हरे धनिया का सेवन करें। इसमें पर्याप्त मात्रा में एल्कलॉइड और फ्लेवोनॉइड्स होता हैं, जिससे पित्त विकार और पीलिया जैसी लिवर की बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines