देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों के बीच तेजी से स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है, जिसको देखते हुए दिल्ली के कई स्कूलों ने बच्चों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस समस्या के लक्षणों को पहचानने के लिए एडवाजरी जारी कर दी है, ताकि माता-पिता इस समस्या को आम बुखार समझकर नजरअंदाज न कर दें और बच्चों को ऐसे ही बाहर दूसरों बच्चों के साथ खेलने न भेज दें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी में 1,777 से ज्यादा H1N1 के मामलों की पुष्टि हुई है, मामलों में और इजाफा हो सकता है, जिसे लेकर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.
यह भी पढ़ें:दिल्ली में फैल रहा H1N1 वायरस कितना खतरनाक? डॉक्टर से जानें क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू
कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?
इस समस्या के खतरे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर लोगों को H1N1 से जागरूकता के दिलाने के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है. H1N1 वायरस से संक्रमित मरीज को देखकर अक्सर लोग ये धोखा खा जाते हैं कि यह एक आम बुखार और वायरल फीवर है, जिसे कुछ दिन ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो मरीज खुद ठीक हो जाएगा. लेकिन इस बात को समझें कि यह मरीज के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है और खांसने या छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता जाता है. यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में इसके मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इस समस्या में आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसके बारे में हमने नीचे बताया है.
- सूखी खांसी आना और नाक बहना
- शरीर में दर्द होना
- ठंड लगना और एकदम से बुखार आ जाना
- शरीर में कमजोरी महसूस होना.
- सांस लेने में दिक्कत होना
- सिर में दर्द होना
- गले में खराश होना या गले में दर्द महसूस होना
अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो सबसे पहले उससे दूरी बनाए और मास्क लगाएं. H1N1 यानी स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है. आपको आम बुखार और इसके लक्षणों को समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर किसी मरीज को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है या फिर होंठों का रंग नीला नजर आ रहा है या लक्षण और खतरनाक होते जा रहे हैं, तो बिना देरी के डॉक्टर से सलाह लें और इलाज कराएं.
कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वाका जारी एडवाइजरी के अनुसार, कुछ आसान टिप्स को अपनाया जाए, तो इस वायरस से खुद को और परिवार को बचाया जा सकता है और साथ ही इसके फैलाव पर काबू पाया जा सकता है. H1N1 से बचने के लिए आप;
- अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं
- खांसी या छींक आने पर अपने नाक और मुंह को रुमाल से ढकें
- अगर आपको खांसी है, बुखार है या लगातार छींक आ रही है तो जहां ज्यादा लोग हो, ऐसी जगहों पर जाने से बचें.
- ज्यादा मात्रा में पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें.
- पूरी नींद लें और पूरा आराम करें.
इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आपको चाहिए कि आप कोशिश करें कि आप हर किसी से हाथ न मिलाएं. सार्वजनिक जगह पर ना थूकें और खांसी आने पर रुमाल का इस्तेमाल करें. फिजीशियन की सलाह के बिना किसी तरह की दवा ना लें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, सरकार ने जारी की एडवाइजरी; मास्क पहनें और भीड़ से बचें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
First published on:
Know More: Editorial Guidelines